
मुंबई. 'हाउसफुल 4' की एक्ट्रेस कृति खरबंदा का नाम आजकल 'फुकरे स्टार' पुलकित सम्राट के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को जिम और डिनर डेट्स पर जाते कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने इन सब को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया, लेकिन हाल ही में कृति ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
कृति ने दी ये हिंट
इंटरव्यू में कृति ने कहा "अगर लोगों को ऐसा लगता तो ये अच्छी बात है। मुझे लगता है कि हम साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। बाकि ये तो लोगों पर है वे ही इस बारे में पता लगाएं। मैं हां या ना कुछ नहीं बोल रही।" उनकी बातों से लग रहा था कि वे कुछ हिंट कर रही हैं।
पुलकित ने कहा "वरुण के साथ है मेरा अफेयर"
हालांकि पुलकित से भी पहले इन बातों पर सवाल किए गए थे तो उनका रिएक्शन कुछ ऐसा रहा था, "यामी के साथ, कृति के साथ...मैं इन सब बातों पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देता। वो तो एक तरह के बिजनेस का हिस्सा है, मेरा अफेयर तो एक इंसान के साथ है और वो है वरूण शर्मा। कोई इस बारे में लिख ही नहीं रहा। मैंने उसके साथ दो फिल्में की हैं। मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ काम पर है। इस बारे में भी तो लिखा जा सकता है।"
कृति और पुलकित पहली बार 'वीरे की वेडिंग' के सेट पर मिले थे, तभी से उनके साथ होने के चर्चे हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों साथ में अनीज बाज्मी की फिल्म 'पागलपंति' में नजर आएंगे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कृति ने 'राज रिबूट' (2016) में डेब्यू किया था। अब कृति 'हाउसफुल 4' में दिखाई देंगी जो इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगडे, कृति सेनन और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।