ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए नहीं बनाई थी राज कपूर ने 'बॉबी', तंगी के चलते नहीं ले सकते थे कोई बड़ा स्टार

Published : Apr 30, 2020, 11:57 AM IST
ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए नहीं बनाई थी राज कपूर ने 'बॉबी', तंगी के चलते नहीं ले सकते थे कोई बड़ा स्टार

सार

29 अप्रैल को फिल्म अभिनेता इरफान खान की मृत्यु के गम में लोग अभी डूबे ही थे कि आज 30 अप्रैल को सुबह वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया। ऋषि कपूर का निधन मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। यह जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी।

बॉलीवुड डेस्क। 29 अप्रैल को फिल्म अभिनेता इरफान खान की मृत्यु के गम में लोग अभी डूबे ही थे कि आज 30 अप्रैल को सुबह वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया। ऋषि कपूर का निधन मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। यह जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से इलाज करा के लौटे थे। उन्हें पिछले 2 साल से कैंसर की बीमारी थी। करीब 1 साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला। कुछ दिनों पहले उन्होंने दोबारा एक्टिंग शुरू करने की बात भी कही थी। कुछ दिन पहले अचानक उन्हें हल्के बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अपने करियर के शुरुआती दौर से ही उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला। उनकी सबसे हिट जोड़ी नीतू सिंह के साथ रही, जो उनकी पत्नी बनीं। अपने करियर के दौरान ऋषि कपूर ने 90 फिल्मों में काम किया। 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उन्होंने विलेन की भी भूमिका निभाई।

बहुत कम उम्र से ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
ऋषि कपूर  ने बहुत ही छोटी उम्र से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। आम तौर पर लोग मानते हैं कि उनकी पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी, लेकिन इससे पहले वह 'श्री 420' में एक छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे। कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नर्गिस को चॉकलेट देकर ऋषि कपूर को सीन करने के लिए मनाना पड़ता था। 

'मेरा नाम जोकर' में निभाया था राज कपूर के बचपन का किरदार
'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इसमें वह एक किशोर के रूप में नजर आते हैं। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल के साथ उनके सीन काफी चर्चित हुए थे। इस फिल्म में अभिनय के बाद ऋषि कपूर की चर्चा शुरू हो गई थी।

नायक के रूप में पहली फिल्म 'बॉबी'
लोग यह सोचते हैं कि राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई थी, लेकिन  ऋषि कपूर ने एक बार कहा था कि 'मेरा नाम जोकर' के फ्लॉप हो जाने के बाद राज कपूर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी और वे किसी बड़े स्टार को फिल्म के लिए साइन कर सकते थे। आखिरकार, उन्होंने ऋषि कपूर और डिम्पल कपाड़िया को लिया और फिल्म हिट हो गई। कहा जाता है कि 'बॉबी' का वह सीन जिसमें  ऋषि कपूर और डिम्पल कपाड़िया पहली बार मिलते हैं, वह नर्गिस और राज कपूर की पहली मुलाकात पर आधारित था। 

डिम्पल को करने लगे थे पसंद
'बॉबी' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर डिम्पल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वे डिम्पल को प्रपोज भी करना चाहते थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद राजेश खन्ना ने डिम्पल कपाड़िया से शादी कर ली, जो उन दिनों सुपर स्टार थे। 

नीतू सिंह से चला अफेयर
इसके बाद उनका अफेयर नीतू सिंह से चला और उन्होंने शादी कर ली। इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में रही है। ऋषि कपूर रात के 8.30 के बाद नीतू सिंह को काम करने से मना करते थे। 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर वे नीतू सिंह को बहुत परेशान करते थे। वे उनका मेकअप बिगाड़ देते थे। नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। 

पहली फिल्म के लिए ही मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड
4 सितंबर, 1952 को जन्मे ऋषि कपूर की बतौर हीरो पहली फिल्म 'बॉबी' थी, जो सुपरहिट हुई। ऋषि कपूर को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। ऋषि कपूर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। इन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी एक छोटा किरदार निभाय था और शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर के निर्देशन में एक अंग्रेजी फिल्म 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' में भी काम किया। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

National Youth Day: मालामाल हैं बॉलीवुड के ये 7 स्टार किड, जानें एक-एक की संपत्ति
Sanjay Dutt की वो इकलौती फिल्म जिसकी 3 बार नकल कर साउथ वालों ने छापे ताबड़तोड नोट