
मुंबई. राजकुमार राव बॉलीवुड में आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बहुत कम समय में ही वो आज अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। राजकुमार राव अक्सर अपने किरदार से लोगों को गुदगुदाते नजर आए हैं। हर बार वो अपना नया किरदार लेकर ही आते हैं। ऐसे में नए साल के मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लूडो' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें अभी तक के किरदारों से अलग दिखाई दे रहे हैं। ये काफी फनी है।
राजकुमार राव को पहनानना हुआ मुश्किल
राजकुमार राव के नए लुक को देखकर लोग कंफ्यूज हो गए कि ये वहीं हैं या फिर आलिया भट्ट। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर कमेंट करने लगे और कहने लगे कि वो एकदम आलिया भट्ट की तरह लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि आप आलिया भट्ट हैं'। बता दें कि राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो लुक शेयर किए। पहले लुक में राजकुमार राव लड़की ड्रेस पहने हुए और जबकि दूसरे में वह रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। उनका हेयर स्टाइल संजय दत्त के पुराने लुक की याद दिलाता है। राजकुमार राव ने फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हैप्पी न्यू ईयर सभी को।'
'लूडो' में ये भी आएंगे नजर
बता दें, 'लूडो' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, तानी बासु, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार राव प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगे। प्रियंका के साथ वो पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इन सभी फिल्मों से पहले उन्हें आखिरी बार मौनी रॉय के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।