एक्टर का नया लुक देख पहचानना हुआ मुश्किल लोग लगा रहे कयास कहीं आलिया भट्ट तो नहीं

राजकुमार राव के नए लुक को देखकर लोग कंफ्यूज हो गए कि ये वहीं हैं या फिर आलिया भट्ट। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर कमेंट करने लगे और कहने लगे कि वो एकदम आलिया भट्ट की तरह लग रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2020 10:50 AM IST

मुंबई. राजकुमार राव बॉलीवुड में आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बहुत कम समय में ही वो आज अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। राजकुमार राव अक्सर अपने किरदार से लोगों को गुदगुदाते नजर आए हैं। हर बार वो अपना नया किरदार लेकर ही आते हैं। ऐसे में नए साल के मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लूडो' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें अभी तक के किरदारों से अलग दिखाई दे रहे हैं। ये काफी फनी है। 

 

Latest Videos

राजकुमार राव को पहनानना हुआ मुश्किल 

राजकुमार राव के नए लुक को देखकर लोग कंफ्यूज हो गए कि ये वहीं हैं या फिर आलिया भट्ट। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर कमेंट करने लगे और कहने लगे कि वो एकदम आलिया भट्ट की तरह लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि आप आलिया भट्ट हैं'। बता दें कि राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो लुक शेयर किए। पहले लुक में राजकुमार राव लड़की ड्रेस पहने हुए और जबकि दूसरे में वह रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। उनका हेयर स्टाइल संजय दत्त के पुराने लुक की याद दिलाता है। राजकुमार राव ने फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हैप्पी न्यू ईयर सभी को।' 

 

'लूडो' में ये भी आएंगे नजर

बता दें, 'लूडो' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, तानी बासु, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार राव प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगे। प्रियंका के साथ वो पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इन सभी फिल्मों से पहले उन्हें आखिरी बार मौनी रॉय के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में देखा गया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
सहारनपुरः दबंग महिला ने लेडी कांस्टेबल को बीच सड़क धोया वीडियो वायरल
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts