
मुंबई. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी को करीब दो महीने पूरे हो गए। बीते साल 15 नवंबर को एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ धूमधाम से चंडीगढ़ में शादी रचाई थी। दोनों अब अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं। इसके साथ-साथ वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। आए दिन दोनों तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
पत्रलेखा ने प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में वो डिजाइनर साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। उनका पल्लू उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो राजकुमार राव के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।अदाकारा ने जहां प्रिटेंड साड़ी पहन रखी है और राउंड सेप का हैंडबैग लेकर इस लुक को कंप्लीट कर रही हैं। वहीं राजकुमार राव ऑफ व्हाइट कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं।
फैंस दे रहे हैं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
इस तस्वीर को देखकर फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बेस्ट कपल हैं। वहीं एक ने मजाक में पूछा कि पल्लू किसने पकड़ रखा है। तो दूसरे ने कहा कि पल्लू राजकुमार राव ने पकड़ा है। वहीं एक फैंस ने शादी की और तस्वीरों को पोस्ट करने की मांग की।
राजकुमार राव प्रोफेशनल लाइफ में हैं बिजी
बता दें कि साल 2021 की चर्चित शादियों में राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी रही। लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बधने का फैसला लिया।राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इनकी अपकमिंग फिल्म ‘बधाई दो’ और ‘भीड़’ है। इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे।
और पढ़ें:
KANGANA RANAUT ने साड़ी में लगाया ग्लैमर का तड़का, खूबसूरती देख फैंस हुए फिदा
NEHA DUPIA ने फैमिली के साथ की पूल में मस्ती, बेटे का नाम जान फैंस ने लुटाया खूब प्यार
Urfi javed ने दुपट्टा बांध दिखाया हुस्न का जलवा, फैंस बोले-जानें किसके घर से पर्दा चुरा कर पहन लिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।