
मुंबई. 15 अगस्त 2019 गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके पूर्व स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पर्व सन 2000 में यानी 19 साल पहले मनाया गया था। रक्षाबंधन त्योहार हर भाई-बहन के लिए खास है। ऐसे में बॉलीवुड में भी इस पर्व को बखूबी दिखाया गया है तो आपको सुनाते हैं वो सॉन्ग, जो भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाते हैं और सिनेमा जगत में हिट रहे हैं।
'बहना ने भाई की कलाई से प्यार...'
फिल्म 'रेशम की डोरी' साल 1974 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मूवी भाई-बहन के रिश्ते बनाई गई है। इसमें धर्मेंद्र और सायरा बानो लीड रोल में थे। इसके डायरेक्टर आत्मा राम थे। फिल्म का फेमस सॉन्ग 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार...' है।
'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...'
'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...' सॉन्ग फिल्म छोटी बहन का है। ये फिल्म 1959 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसमें महमूद अली, बलराज साहनी और नन्दा ने लीड रोल प्ले किया था। इसके डायरेक्टर एल वी प्रसाद थे।
फूलों का तारों का...
'फूलों का तारों का...' का सॉन्ग आज भी लोगों की जुबां पर है। ये फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का है। इसे देव आनन्द ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1971 में रिलीज की गई थी।
मेरा भैया मेरा चंदा...
डायरेक्टर राम महेश्वरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'काजल' 1965 में रिलीज की गई थी। इसमें 'मेरा भैया मेरा चंदा...' सॉन्ग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर है।
'मेरी राखी का मतलब...'
डायरेक्टर मेहुल कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तिरंगा' सिनेमाघरों में 1993 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर, राजकुमार, ममता कुलकर्णी ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना 'मेरी राखी का मतलब...' काफी पॉपुलर है, जो कि रक्षाबंधन पर आधारित है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।