रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र फिल्म का टीज़र रिलीज़, जबरदस्त सीन, कमाल का पिक्चराइजेशन

Published : May 31, 2022, 03:25 PM ISTUpdated : May 31, 2022, 04:14 PM IST
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र फिल्म का टीज़र रिलीज़, जबरदस्त सीन, कमाल का पिक्चराइजेशन

सार

 ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, वहीं इसका इंतजार करना और मुश्किल हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार आज फिल्म के टीज़र को अन्वील कर दिया है। इसमें मेकर्स ने फैंटेसी ड्रामा की पूरी कास्ट को पेश किया है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क, Brahmastra teaser release, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt showed tremendous performance : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आ गई है। पिछले कुछ समय से ये कपल लगातार अपने प्रशंसकों को सरप्राइज दे रहा है। इस जोड़े ने आखिरकार 14 अप्रैल को जन्म- जन्म के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया था। इस जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने की पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थी। 

Brahmastra का टीज़र किया गया रिलीज़
इसके अलावा, प्रशंसक आलिया और रणबीर को अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, वहीं इसका इंतजार करना और मुश्किल हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार आज फिल्म के टीज़र को अन्वील कर दिया है। इसमें मेकर्स ने फैंटेसी ड्रामा की पूरी कास्ट को पेश किया है।
 

 

 

15 जून को रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर
अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से विषय को लेकर विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। यहां पहुंचे पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशम मीडिया पर वायरल हो गए हैं। विशाखापट्टनम में लोगों ने दोनों का ज़ोरदार स्वागत किया है। विशाखापट्टनम पहुंचने के बाद रणबीर कपूर को गुलाब के फूलों से लाद दिया गया। वहीं पैंस का उत्साह देखकर अयान मुखर्जी ने ऐलान किया है कि उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। अयान ने इसकी संभावित तारीख 15 जून बताई है। 

एस.एस. राजामौली की मौजूदगी
इस फिल्म में एस.एस. राजामौली की मौजूदगी इसे भव्य बनाने क तरफ इशारा करती हैं। लोगों को इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा के ट्रेलर का भी लोग इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के एक्टर्स का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म मेकर्स ने रणबीर-आलिया की मैरिज के दौरान फिल्म का केसरिया गाने का टीजर रिलीज किया था।

और पढ़ें:

आमिर और करीना कपूर से इन 5 वजहों से नेटिजन्स हैं नाराज, क्या Laal Singh Chaddha होगी फ्लॉप?

आयुष्मान खुराना के सेक्स लाइफ को लेकर पत्नी ने खोला राज, ताहिरा के खुलासे पर एक्टर ने कही ये बात

अफसाना खान को बहन मानते थे सिद्धू मूसेवाला, बहन की शादी में जमाया था महफिल, देखें वायरल वीडियो

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्यों प्रियंका चोपड़ा ने दी थी लगातार फ्लॉप्स? सालों बाद बताई इसके पीछे की वजह
दीपिका पादुकोण की 6 अपकमिंग फिल्में सिनेमाघरों में मचाएंगी धमाल, लिस्ट में 2 सीक्वल