पंजाबी फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच नहीं रहें। 29 मई को दिनदहाड़े उनपर गोलीबारी की गई जिसमें उनकी जान चली गई। आज यानी 31 मई को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस बीच उनसे जुड़े पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाब समेत पूरी दुनिया में सिंगर सिद्धू मूसेवाला को चाहने वाले सदमे में हैं। 28 साल की उम्र में उनकी मौत से लोग अंदर से हिल गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी आवाज अब फिर से सुनने को नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया पर लोग पंजाब सरकार के साथ-साथ अपराधियों को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं दिवंगत सिंगर का पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसी कड़ी में अफसाना खान की शादी में उनके शामिल होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंगर और बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट अफसाना खान (afsana khan)19 फरवरी को हुई थी। इस शादी में रौनक बढ़ाने सिद्धू मूसेवाला भी पहुंचे थे। सिद्धू मूसेवाला अफसान को अपनी बहन मानते थे। उनकी शादी में वो शामिल और जमकर गाना भी गाया था। विरल भियानी ने इसका वीडियो पोस्ट किया है। जिसे देखकर लगता ही नहीं है कि सिद्धू मूसेवाला नहीं रहे। 

View post on Instagram

अफसाना को सिद्धू मूसेवाला की मौत ने काफी दुखी किया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया है। अपने भाई को खोने का दर्द उन्हें बहुत है। 

पैतृक गांव में मूसा की हुई हत्या

सिद्धू मूसेवाला का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उनकी मां का रो रो कर बुरा हाल है। जनवरी 2023 में मूसेवाला की शादी होनी थी। मां का सपना अधूरा रह गया। सिंगर का अंतिम संस्कार पैतृक गांव मूसा में होगा। 

गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बता दें कि गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा,'आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने भी उसका नाम लिया था। लेकिन मूसेवाला ने राजनीतिक पावर का इस्तेमाल करके खुद को बचा लिया था।' वहीं, पुलिस हत्यारों को पकड़ने की दिशा में काम कर रही है।

और पढ़ें:

शाहरुख खान अपने करीबी की शादी में पहुंचे, दुल्हन के साथ उनका वीडियो हो रहा वायरल

7 PHOTOS में देखें तीसरी बार मां बनने वाली डिम्पी गांगुली का लुक, बेबी बंप पर Kiss करती दिखी बेटी