न्यू ईयर मनाकर लौटे Ranbir Kapoor दिखे उदास, बिना मेकअप स्पॉट हुई कपूर खानदान की होने वाली बहू

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल का जश्न मनाकर सोमवार सुबह-सुबह मुंबई लौटे। दोनों की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 5:36 AM IST / Updated: Jan 03 2022, 11:43 AM IST

मुंबई. नया साल 2022 शुरू हो चुका है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने नए साल का स्वागत पूरे जोश के साथ किया। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मुंबई से बाहर जाकर नए साल का जश्न मनाया। कई सेलेब्स अपने-अपने डेस्टिनेशन से लौट आए है। वहीं, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोमवार सुबह-सुबह मुंबई लौटे। दोनों की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि रणबीर उदास नजर आ रहे हैं। वे ज्यादातर वक्त सिर चुकाए ही चलते रहे। वहीं, आलिया खुले बाल और बिना मेकअप नजर आई। आलिया ने इस दौरान काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों एयरपोर्ट पर साथ तो चल रहे हैं लेकिन एक-दूसरे बात नहीं कर रहे हैं।  

जल्द बनेगी कपूर खानदान की बहू
लंबे समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही है। वैसे, तो कपल 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाला था, लेकिन वर्क कमिटमेंट्स की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अब खबर है कि इस साल आलिया कपूर खानदान बहू बन जाएंगी। हालांकि, अभी इस बात खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों कब शादी करेंगे। हां, ये खबर पक्की है कि दोनों डेस्टिंनेशन वेडिंग नहीं बल्कि मुंबई में सात फेरे लेंगे। 


इसलिए बदला फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ट्रैवल करने की स्थिति में नहीं हैं और रणबीर कपूर के ताऊ रणधीर कपूर की हालत भी ठीक नहीं है। इसी कारण इन दोनों ने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने ताज लैंड एंड में शादी रचाने का फैसला किया है और सारी चीजें फाइनल कर ली गई हैं। बता दें कि रणबीर इन दिनों अपने लिए एक नया घर भी बनवा रहे हैं, जिसमें वो शादी के बाद रहेंगे।


इस वजह से टली थी शादी 
इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर-आलिया 2021 में इसलिए शादी नहीं कर रहे हैं क्योंकि रणबीर कपूर से पहले उनके कजिन आदर जैन (Aadar Jain) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) शादी कर सकते हैं, जिसके चलते रणबीर को अपनी शादी आगे बढ़ानी पड़ी है। रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों अप्रैल, 2022 में शादी कर सकते हैं। 


इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर-आलिया  
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर शमशेरा, एनिमल जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की आरआरआर और करन जौहर की तख्त और रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रही हैं। 

 

ये भी पढ़ें
नहीं टली साउथ सुपरस्टार Ajith Kumar की फिल्म Valimai की रिलीज डेट, 10 दिन बाद सिनेमाघरों में करेंगी धमाका

तो क्या Allu Arjun करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, अब तक इतने साउथ स्टार कर चुके हिंदी फिल्मों में काम

तो क्या Ranveer Singh की 83 को इस वजह से OTT पर रिलीज करने का प्लान बना रहे मेकर्स, सामने आई ये वजह

86 साल के Dharmendra ने बताया जिंदगी संवारने का फंडा, बताया कैसे रहा जा सकता है फिट एंड फाइन

John Abraham और उनकी पत्नी Priya Runchal भी हुईं Corona Positive, बॉलीवुड में तेजी से पैर पसार रहा वायरस

Sanjay Khan Birthday: खौफनाक हादसे के बाद करनी पड़ी थी 73 सर्जरी, 32 साल बाद भी नहीं मिटे निशान

नानी ने प्यार से खींचे Kareena Kapoor के बेटे के गाल, मम्मी की गोद में बैठ कार की खिड़की से झांकता दिखा जेह

Read more Articles on
Share this article
click me!