इन 2 लोगों की वजह से लेट हुई Ranbir और Alia की शादी, एक तो Kapoor फैमिली का ही रिश्तेदार

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अब तक राजकुमार राव-पत्रलेखा (Rajkummar Rao-Patralekha) के अलावा कई टीवी सेलेब्स भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब फैंस को कैटरीना-विक्की कौशल (Katrina kaif-Vicky Kaushal) के अलावा रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) की शादी का इंतजार है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2021 6:05 AM IST / Updated: Nov 18 2021, 11:38 AM IST

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अब तक राजकुमार राव-पत्रलेखा (Rajkummar Rao-Patralekha) के अलावा कई टीवी सेलेब्स भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब फैंस को कैटरीना-विक्की कौशल (Katrina kaif-Vicky Kaushal) के अलावा रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) की शादी का इंतजार है। हालांकि, रणबीर-आलिया की शादी तो इस साल होने की उम्मीद नहीं है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि 2 शख्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर से पहले उनके कजिन आदर जैन (Aadar Jain) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) शादी कर सकते हैं, जिसके चलते रणबीर को अपनी शादी आगे बढ़ानी पड़ी है। 

बता दें कि आदर जैन लंबे समय से एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को डेट कर रहे हैं। आदर और तारा को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों 2022 की फर्स्ट क्वार्टर (जनवरी से मार्च) के बीच शादी कर सकते हैं। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) की शादी के लिए अप्रैल का महीना चुना गया है। बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन ने हाल ही में गोवा में वेकेशन एन्जॉय किया है। यहीं दोनों ने फैसला किया था कि वो 2022 में शादी कर सकते हैं।

लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे आदर-तारा : 
आदर और तारा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तारा को कई बार आदर के फैमिली फंक्शंस में भी स्पॉट किया गया है। दोनों की नजदीकी देख लगता है कि उनके पर‍िवार वाले भी इस रिश्ते से राजी हैं। बता दें कि आदर जैन, रणबीर कपूर के कज‍िन हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म कैदी बैंड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके अलावा वो 'खेल खेल में' और 'हेलो चार्ली' मूवी में भी काम कर चुके हैं। वहीं, तारा सुतार‍िया बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे मरजावां में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें -
Salman Khan की बहन का हाथ मांगने छूटे थे इस शख्स के पसीने, फिर धूमधाम से की थी लाडली अर्पिता की शादी

जब शादीशुदा Sunny Deol का आ गया था पति को छोड़ चुकी इस हीरोइन पर दिल, अभी भी हैं दोनों के बीच नजदीकियां

Gemini Ganesan Birthday: तो इसलिए पिता से नफरत करती थी Rekha, इस कारण नहीं देखी थी आखिरी बार सूरत

Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli इस एक्टर को कर रही डेट, कभी Javed Jaffrey के बेटे से जुड़ा था नाम

छोटे कपड़े पहन Ankita Lokhande ने जमकर लगाए ठुमके, शादी से पहले दोस्तों संग एन्जॉय की बैचलर पार्टी

Shraddha Arya Wedding: दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक ले गया दूल्हा, यूं मस्ती करती दिखी दुल्हनिया

Read more Articles on
Share this article
click me!