
एंटरटेनमेंट डेस्क, Ranbir Kapoor flaunts his six-pack abs : बॉलीवुड के सुपरस्टार रनबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा की रिलीज के लिए तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म का सपोर्ट करने वाले प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ( Yash Raj Films) ने इस मूवी के प्रोडक्शन के दौरान कैप्चर की गईं रनबीर की पिक्स शेयर की हैं। तस्वीरों में, एक्टर ने अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए एक लग्जरी कार के सामने पोज दिया। शमशेरा ( Shamshera) 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने जा रही है।
फैंस ने किए जोरदार कॉमेंट
यश राज फिल्म्स ने तस्वीरों को कैप्शन दिया गया था, “We absolutely love Ranbir Kapoor's look." । पिक्स में रनबीर मैरून पैंट और ब्लेज़र पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, इसमें रनबीर के स्टमक ऐब्स दिखाई दे रहे हैं। एक फैंस ने कॉमेन्ट किया “He is surely the best looking Kapoor actor.” एक अन्य ने कहा, "रनबीर कपूर में आग है।" एक अन्य ने कहा '‘thirst trap’।
शमशेरा में भिड़ेंगे रनबीर कपूर और संजय दत्त
करन मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, शमशेरा में रनबीर कपूर और संजय दत्त एक दूसरे का मुकाबला करते दिखेंगे। फिल्म में रनबीर को संजय दत्त के खिलाफ दिखाया गया है, वास्तव फिल्म के हीरो एक दुष्ट, बेरहम पुलिस अधिकारी शुद्ध सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रनबीर अपने कबीले की आजादी और उसके सम्मान की रक्षा के लिए लगातार लड़ते नजर आएंगे। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु ( Hindi, Tamil and Telugu) में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। वहीं हाल ही में, रनबीर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) के नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की कई तस्वीरें और वीडियो कुछ हफ़्ते पहले सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। दोनों स्पेन में एक अनाम फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे।
ब्रह्मास्त्र भी रिलीज़ को तैयार
रनबीर को भी ब्रह्मास्त्र ( Brahmastra) की रिलीज का इंतजार है। फिल्म अयान मुखर्जी ( Ayan Mukerji) द्वारा निर्देशित है और इसमें रनबीर की पत्नी अभिनेता आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय ( Alia Bhatt, Amitabh Bachchan, Mouni Roy) हैं। फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू हुई थी। संयोग से, रणबीर और आलिया ने फिल्म पर काम शुरू करने के बाद डेटिंग शुरू कर दी थी। इस जोड़े ने इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध गए और पिछले हफ्ते आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें-
9 साल से लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप आदित्य रॉय कपूर, करियर की 14 फिल्मों में से सिर्फ 2 ही HIT रहीं
इतनी डीप नेक ड्रेस में दिखी अंकिता लोखंडे, हाथ से छुपाना पड़ा क्लीवेज तो लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी
माही विज को घर के कुक ने दी जान से मारने की धमकी, अब इस बात को लेकर खौफ में TV की बालिका वधू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।