
एंटरटेनमेंट डेस्क, Ranbir Kapoor is learning how to feed a baby : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसको लेकर वे बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में स्टार परिवार के साथ स्टार प्लस के वीकेंड शो के सेट पर शिरकत की, इस दौरान रणबीर कपूर ने पॉप्युलर टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) के किरदार को निभाने वाली रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) से पेरेंटिंग टिप्स लिए हैं। इस शो से रणबीर कपूर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
रूपा गांगुली से सीखा डायपर बदलना
एक वीडियो में, रणबीर कपूर को गांगुली से पूछते हुए सुना जा सकता है, “दुनिया का सबसे अच्छा पिता बनाना है तो आप मुझे मदद करेंगे कि मैं क्या कर सकता हूं? इस पर रूपाली ने जवाब दिया कि आपका बच्चा आपके दिल की तरह है, जो आपके सीने से बाहर धड़कता है। इसके बाद वे रणबीर को बच्चों को पकड़ना, उसे संभालना,उसे गोद में सही तरीके लेना सिखाया है। वहीं अनुपमा ने नवजात बच्चे का डायपर बदलने के टिप्स भी रणबीर कपूर को दिए हैं।
शो के सेट से रणबीर कपूर के एक और वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वह एक बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म शमशेरा की को- स्टार वाणी कपूर के साथ शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
कई एक्टर्स ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की तस्वीरें
इमली और अनुपमा जैसे टीवी शो के कई एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इमली में आर्यन सिंह राठौर की भूमिका निभाने वाले फहमान खान ने एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “मेरे पास लिखने के लिए शब्द नहीं हैं। मैंने शायद वह सब कह दिया जो मुझे उनसे कहना था। तो अब, मैं खुश हूं...
रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) जल्द ही पैरेंटहुड को अपनाएंगे। उनकी पत्नी आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने पिछले महीने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अस्पताल से अपनी और रणबीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया, “हमारा बच्चा…..जल्द आ रहा है
और पढ़ें...
आगरा में शुरू हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी की रस्में, देखें उनकी मेहंदी सेरेमनी की PHOTOS
आत्महत्या करने गंगा में कूद गए थे कैलाश खेर, जानिए क्या है उनके उस सबसे मुश्किल दौर की कहानी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।