रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना का वीडियो हुआ लीक,'एनिमल’ के सेट पर दोनों कर रहे थे ये काम

रणबीर कपूर अपनी नई नवेली दुल्हन को मुंबई में छोड़ मनाली में इन दिनों डेरा डाले हुए हैं। एक्टर वहां अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में इनके साथ रश्मिका मंदाना हैं।

Nitu Kumari | Published : Apr 23, 2022 12:50 PM IST / Updated: Apr 23 2022, 06:32 PM IST

मुंबई. रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों मनाली में हैं। दोनों अपनी फिल्म ‘एनिमल (Animal) ‘की शूटिंग में बिजी हैं। साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस मूवी की शूटिंग खूबसूरत पहाड़ियों के बीच हो रहा है। जिसका वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें एक्टर और एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक दिख गया है।

संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनीमल' की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हो रही है। शूटिंग के लीक वीडियो में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना सड़क के किनारे बातचीत कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो मूवी के शॉट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान बॉडीगार्ड वहां मौजूद लोगों को वीडियो बनाने से रोकता नजर आता है। वीडियो में रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ता पायजामा नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना क्रीम और रेड कलर की साड़ी में दिखाी दे रही हैं। 

Latest Videos

परिणीति चोपड़ा के पास गया था ऑफर

बता दें कि मूवी मेकर्स की पहली पसंद रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा थीं। सबसे पहले 'एनीमल'का ऑफर मेकर्स परिणीति चोपड़ा के पास लेकर गए थे। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। वो इम्तियाज अली की ‘चमकिला’ साइन कर चुकी थीं। जिसके बाद रश्मिका मंदाना को साइन किया गया।

रणबीर और आलिया प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को कर रहे पूरा

बता दें कि हाल ही में रश्मिका मंदाना 'पुष्पा:द राइज'में नजर आई थी। अल्लू-अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अदाकारा का गाना 'ओ सामी' हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। वहीं, रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट (Alia bhatt) के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों हनीमून मनाने नहीं गए, बल्कि अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में जुटे हुए हैं। रणबीर जहां एनिमल मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट भी अपनी फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं।

और पढ़ें:

आखिर क्यों कियारा आडवाणी से दूर हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा,3 साल डेट करने के बाद जल्द करने वाले थे शादी

परिणीती चोपड़ा ने 34 kg. किया Weight loss,जानें 86kg. से कैसे पाया परफेक्ट फिगर

मां बनने के बाद सोनम कपूर करेंगी ये काम, होने वाले नाना अनिल कपूर ने किया खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'