सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर में शुमार हैं। बड़ी संख्या में लड़कियां उनकी फैन हैं। लेकिन एक्टर का दिल कियारा आडवाणी के लिए पिछले तीन साल से धड़क रहा था। लेकिन खबर हैं कि अदाकारा के लिए सिद्धार्थ की फीलिंग अब खत्म हो गई है।

मुंबई. बॉलीवुड में बने रिश्ते लंबे वक्त तक नहीं टिकता है। कुछ एक अपवाद को छोड़ दे तो ज्यादातर रिश्ते टूटते ही नजर आते हैं। हाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा (sidharth malhotra) और कियारा आडवाणी (kiara advani) के ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में हैं। तीन साल डेट करने के बाद दोनों की राहें अलग हो गई हैं। मीडिया में चर्चा है कि दोनों एक दूसरे से मिलना जुलना बंद कर दिए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास्ट को देखें तो उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। लेकिन 'शेरशाह'मूवी के दौरान जब कियारा आडवाणी के लिए दिल धड़का तो ऐसा लगा कि इस बार इनका प्यार शादी की मंजिल तक पहुंचेगा। तीन साल कियारा और सिद्धार्थ डेट किए। मीडिया में खबर आई कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। लेकिन अब ब्रेकअप की खबर से फैंस निराश हैं। वो बड़ी बेसब्री से दोनों को सात फेरे लेते देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा क्यों एक दूसरे से अलग हुए इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

कियारा ने रिश्ते का किया था खुलासा

बता दें कि शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते तो छुपाते नजर आए थे। लेकिन बाद में दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाने लगा। 2021 में कियारा और सिद्धार्थ नए साल का जश्न मनाने मालदीव गए थे। इसके बाद एक्टर को कियारा के जन्मदिन पार्टी में देखा गया था। हाल ही अदाकारा एक इंटरव्यू में बताया था कि वो इस साल दो महीने पहले ही डेट पर गई थीं। आप समझ ही गए होंगे कि वो किसके बारे में बात कर रही थीं। 

माता-पिता ने रिश्ते की दी थी मंजूरी

मीडिया में यह भी चर्चे थे कि दोनों ने अपने माता-पिता को भी आपस में मिलवाया था। एक्ट्रेस ने अपने घर पर सिद्धार्थ और उनके माता-पिता को डिनर के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान दोनों के पेरेंट्स ने इनके रिश्ते की मंजूरी दे दी थी। शादी की तैयारी करने की बजाय दोनों ब्रेकअप करके अलग-अलग राहों पर चल पड़े हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी भूल-भुलैया 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं सिद्धार्थ ओटीटी पर रोहित शेट्टी की सीरीज के लिए शूटिंग कर रहे हैं। 

और पढ़ें:

परिणीती चोपड़ा ने 34 KG. किया WEIGHT LOSS,जानें 86KG. से कैसे पाया परफेक्ट फिगर

मां बनने के बाद सोनम कपूर करेंगी ये काम, होने वाले नाना अनिल कपूर ने किया खुलासा