बेटी के जन्म के बाद भी रणबीर कपूर ने जिम से नहीं लिया ब्रेक, न्यू डैड को देखकर यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन

Published : Nov 15, 2022, 07:29 PM IST
बेटी के जन्म के बाद भी रणबीर कपूर ने जिम से नहीं लिया ब्रेक, न्यू डैड को देखकर यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन

सार

6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिंदगी में एक नन्ही परी आई। दोनों माता-पिता बनकर काफी खुश हैं। लेकिन बेटी के साथ वक्त गुजराने की बजाय रणबीर कपूर शूटिंग और जिम में बिजी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) ने 6 नवंबर को एक बेटी का स्वागत किया, लेकिन उनके प्रोफेशनल और पर्सनल रुटीन पर कोई असर नहीं पड़ा है। बेटी के जन्म के चंद दिन बाद ही वो शूटिंग पर जाने लगे, इसके साथ ही वो जिम भी कर रहे हैं। एक्टर के ट्रेनर  Drew Neal ने एक पोस्ट शेयर करते हुए रणबीर की जिम नहीं छोड़ने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनके पास जिम नहीं आने का एक बहाना था, लेकिन उन्होंने जिम आना नहीं छोड़ा।

नील ने  'ब्रह्मास्त्र ' एक्टर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'इस लड़के पास शायद अपनी बेटी के जन्म के बाद इस वीक जिम नहीं जाने का सबसे अच्छा बहाना था। हालांकि, उन्होंने एक भी सेशन को नहीं छोड़ा। ' तस्वीर में देख सकते हैं कि जिम आउटफिट में रणबीर कपूर कितने स्मार्ट और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेनर को भी उनके साथ मुस्कुराते हुए देख सकते हैं। इस पोस्ट पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हार्ड वर्किंग रणबीर कपूर

एक यूजर ने लिखा,'वह शायद अपने लिए कुछ समय चाहते थे और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं भी ऐसा ही करना चाहूंगा।'एक ने लिखा,'बिना बहाने के हार्ड वर्क करना।'वहीं, एक यूजर ने लिखा,'रणबीर कपूर को आलिया के साथ वक्त गुजराना चाहिए था।' जबकि कुछ लोग उन्हें पिता बनने की बधाई दे रहे है और बोले कि पिता बनने के बाद खुद को और फिट कर रहे हैं।

जादुई बच्ची आई जिंदगी में

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस महीने की शुरुआत में एक बच्ची का स्वागत किया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को यह खुशखबरी दी। उन्होंने बाघ परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में, हमारा बच्चा यहां है ... और वह कितनी जादुई लड़की है। हम ऑफिशियली प्यार, आशीर्वाद और ऑब्सैस्ड पेरेंट्स से भरपूर हैं। '

रणबीर कपूर इन मूवीज में नजर आएंगे

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे। इसमें इनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास  'एनिमल' मूवी है जिसे संदी रेड्डी ने डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर दिखाई देंगे। आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वो 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी।

और पढ़ें:

टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य अस्पताल में भर्ती : रिपोर्ट, शादी के लिए अनुषा शेट्टी को करना पड़ सकता इंतज़ार !

पूल साइड कपिल शर्मा ने दिखाया अपना फिट लुक, लेकिन इस वजह से लोग ले रहे जमकर मजे


 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार
Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई