
मुंबई. बॉलीवुड के फेवरेट कपल में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखकर आलिया के चाहनेवालों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने एक्टर की आलोचना करते हुए कहा कि इससे शादी मत करो। आप सोच रहे होंगे कि आखिर रणबीर ने ऐसा क्या कर दिया जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पिछले महीने का है। इसमें आलिया और रणबीर कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। पहली बार ऑफिशियली एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ रिश्ते का खुलासा किया था। इस वीडियो में आलिया ब्लू कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आती हैं। वहीं रणबीर कपूर ने ब्लू कुर्ता पहन रखा है। रणबीर आलिया के पीछे-पीछे चल रहे होते हैं। इस दौरान वो लेडीलव के लहंगे को लात मारते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के इस व्यवहार की खूब आलोचना हो रही है।
रणबीर की हो रही खूब आलोचना
किसी ने इस वीडियो को यूट्यूब पर डाल रखा है। वीडियो देखकर कुछ फैंस आलिया को सलाह दे रहे हैं कि वो शादी ना करें। तो कोई रणबीर कपूर के प्लेबॉय वाले इमेज का हवाला दे रहा है। तो कुछ इसे शर्मनाक बता रहे हैं।
रणबीर और आलिया 2022 में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं
बता दें कि यह वीडियो दिवाली कार्यक्रम की है। जब आलिया रणबीर की बाहों में नजर आईं। इसी समारोह के दौरान आलिया भट्ट रणबीर के साथ मीडिया कैमरों के सामने पोज देती हैं और उनके चेहरे पर शर्म भरी मुस्कान भी दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि ये कपल 2022 में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है। लेकिन दोनों अब आए दिन साथ दिखाई देते हैं।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।