रणवीर सिंह ने इस लैंग्वेज को ऑफीशियल स्टेटस देने की रखी मांग, वीडियो शेयर कर रखी अपनी बात

Published : Nov 14, 2022, 09:23 PM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 09:34 PM IST
रणवीर सिंह ने इस लैंग्वेज को ऑफीशियल स्टेटस देने की रखी मांग, वीडियो शेयर कर रखी अपनी बात

सार

दीपिका पादुकोण के पति  रणवीर सिंह  ने  सरकार से भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language ) को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा के रूप में  अपनाने और इसकी विधिवत ऐलान करने की अपील की है । 

एंटरटेनमेंट डेस्क,  Ranveer Singh demanded to give official status to this language : सुपरस्टार रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा कई तरह की सोशल एक्टविटी में भी अपना योगदान देते हैं। गली बॉय एक्टर  ने इंडियन गवरमेंट  से भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language ) को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा के रूप में  अपनाने और इसकी विधिवत ऐलान करने की अपील की है । इससे पहले उन्होंने ISL को लेकर अवेयरनेस बढ़ाने के उद्देश्य से 2020 में एक पिटीशन फर भी हस्ताक्षर किए थे। अब, एक्टर ने साइन लैंग्वेज को लेकर एक बार अपनी मांग ऑफीसर्स के सामने रखी है।  

फिल्म  83 को साइन लैंग्वेज में किया था सपोर्ट
रणवीर ने अपनी फिल्म  83 को साइन लैंग्वेज में सपोर्ट  करते हुए लिखा था कि, "जब मुझे इस मूवी की स्टोरी सुनाई गई थी, तो मुझे इस स्टोरी के बारे में सबसे ज्यादा वो बात पसंद आई, जो जीत के जश्न के दौरान की थी । रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे टीम इंडिया के सभी मेंबर ने अपने-अपने कल्चर को को जश्न में ज्वाइन कराया था ।  टीम ही नहीं इसमें खिलाड़ियों का व्यक्तित्व को भी चैंपियन बना दिया, जिसने एक अपराजेय टीम ( unbeatable team)  बनाई जिसने हमें 1983 क्रिकेट विश्व कप जिताया,  उन्होंने हमें विश्वास दिलाया कि हम विश्व विजेता बन सकते हैं। अगर हमें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना है, तो हमें एक साथ आना होगा और एक देश के रूप में एकजुट होना होगा।"


रणवीर सिंह ने कहा  कि, मैंने भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाने के लिए अपना काम करने की कोशिश की है ताकि हम अपने समाज में बधिर लोगों को समान मौके दे सकें। मैं हमेशा भारत में बधिर लोगों ( Deaf people in India) के बारे में बातचीत शुरू करने के अवसरों की तलाश में रहता हूं।" उन्होंने कहा कि, "मुझे उम्मीद है कि यह स्क्रीनिंग इस अहम मुद्दे से रिलेटिड पक्षों को ट्रिगर करेगी।"

 

 रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अगली बार रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली सर्कस में दिखाई देंगे, जो क्रिसमस 2022 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं उनके पास आलिया भट्ट के साथ करन जौहर की प्रेम कहानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नज़र आएंगे।  यह मूवी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - 
Salaam Venky Trailer: बीमार बेटे के लिए जी जान लगाने वाली एक मां की इमोशनल कहानी रुला देगी
करन जौहर के बच्चों रूही और यश ने रिक्रिएट किया डिस्को दीवाने, विशाल ददलानी ने किया स्पेशल कॉमेन्ट
आम्रपाली दुबे के साथ बेडरूम में लॉक हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ, बाथरूम में दिखाई बोल्डनेस
72 साल के मिथुन चक्रवर्ती ने बताया क्या-क्या झेला एक्टिंग करियर में, बोले- नहीं चाहते बने बायोपिक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण क्यों? हेमा मालिनी का आया तगड़ा रिएक्शऩ
Border 2 एक्टर सनी देओल ने बहन Esha और अहाना के लिए ये काम, तस्वीरें हुईं वायरल