
मुंबई. रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने नए लुक और अलग स्टाइल के लिए चर्चा में रहे हैं। अक्सर उनके नए लुक और स्टाइल्स फैंस को काफी पसंद आते हैं। साथ ही जिन लोगों को उनका स्टाइल पसंद नहीं आता वो उनका मजाक भी उड़ाते हैं। अब ऐसे में हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर कर ब्लड ग्रुप के बारे में बताया, जिसके बाद उनके ब्लड ग्रुप को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लग गए।
फोटो शेयर करने के साथ रणवीर ने लिखा ये कैप्शन
रणवीर सिंह ने अपनी फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, 'मेरा ब्लड ग्रुप चेक हुआ, जो कि G+ था।' इस पोस्ट में रणवीर ने सर पर हैट, चश्मा और लॉन्ग लूज शर्ट पहनी हुई है। एक्टर के इस अनोखे ब्लड ग्रुप को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी टांग खींचनी शुरू कर दी। एक यूजर ने रणवीर की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'गुजरात सरकार का ब्लड ग्रुप=करप्शन।' दूसरे ने लिखा, 'अच्छा हुआ आप डॉक्टर नहीं हो।' तीसरे ने लिखा, 'सच में ये गांजा पॉजिटिव ही होगा। बिना गांजा लिए जो आप करते हो वो कोई नहीं कर सकता है।'
ये G+ पॉजिटिव का सीक्रेट
रणवीर ने अपनी पोस्ट में जो अपना ब्लड ग्रुप G+ लिखकर शेयर किया है। वो असल में उनका ब्लड ग्रुप नहीं है। दरअसल, एक यूजर ने फेमस क्लोदिंग ब्रांड गुच्ची के डिजाइन को दिखाते हुए बताया कि रणवीर असल में गुच्ची के कपड़ों की बात कर रहे हैं। उनके G+ का इशारा गुच्ची के डिजाइन की ओर है। बहरहाल, वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगे। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। मूवी में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण रोमी भाटिया के किरदार में हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।