Ranveer Singh ने समंदर में नहाती हुई Deepika Padukon की तस्वीर शेयर कही फनी बात, फैंस लेने लगे मजे

Published : Jan 05, 2022, 07:19 PM ISTUpdated : Jan 05, 2022, 07:35 PM IST
Ranveer Singh ने  समंदर में नहाती हुई  Deepika Padukon की तस्वीर शेयर कही फनी बात, फैंस लेने लगे मजे

सार

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण एक ऐसे कपल हैं जो एक दूसरे से प्यार का इजहार करने में हिचकिचाते नहीं हैं। लेकिन जब दीपिका का बर्थ डे हो और एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट ना आए तो फैंस चिंता में तो जरूर आ जाते हैं। लेकिन उन्होंने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपनी हमसफर को सोशल मीडिया के जरिए विश कर ही दिया।

मुंबई. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) आज (5 दिसंबर) अपना जन्मदिन मना रही हैं। अदाकारा 36 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन सबकी निगाहें रणवीर सिंह पर थी। दीपिका के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सोशल मीडिया कोई पोस्ट नहीं डाला। जिसकी वजह से फैंस हैरान थे। लेकिन एक्टर ने आखिरकार दीपिका को बर्थ डे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल ही दिया। हालांकि जिस तरह से उन्होंने अपनी हमसफर को बर्थ डे विश किया है वो बेहद फनी है। जिसे देखकर फैंस भी मजे ले रहे हैं।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका की समंदर में नहाते हुए तस्वीर शेयर की है। फोटो में दूर तक समंदर दिखाई दे रही है। जिसमें दीपिका कंधे तक डूबी नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। तस्वीर को पीछे से क्लिक किया गया है। '83'  फेम रणवीर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन डाला, 'मेरी बेबी अपने जन्मदिन पर गहराइयां को प्रमोट कर रही हैं।'

फैंस तरह-तरह के कमेंट कर ले रहे मजे

इस तस्वीर को देखकर फैंस कमेंट पर कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' थैक्स गॉड आपने भी बर्थ डे पोस्ट लगाया वरना लोग समझ रहे थे आप कैसे बर्थ डे भूल सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनका कपड़ा लौटा दो रणवीर।'
वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं इतना लेट पोस्ट। 

दीपिका ने रिलीज की अपने फिल्म की पोस्टर

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'गहराइयां का पोस्टर रिलीज हुआ है।  अमेजन प्राइम वीडियो की ओर 'गहराइयां' के 6 नए पोस्टर रिलीज किए गए। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन पोस्टर को शेयर करके लिखा, ''आप सभी के सब्र और भरपूर प्यार के लिए, यह इस खास दिन पर आप सभी के लिए एक खास तोहफा है।'

मूवी में दीपिका के अलावा ये किरदार आएंगे नजर

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, साथ ही धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। 

और पढ़ें:

300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी Allu Arjun की Pushpa अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें क्या है तारीख

बीच सड़क पर Poonam Pandey शॉर्ट ड्रेस में किया कैट वॉक, रुक गई ट्रैफिक, अदाकारा को देख लोगों का हुआ बुरा हाल

NASSERUDDIN SHAH लारा दत्ता और सोहा अली खान OTT पर मचाने आ रहे हैं धूम, LARA DUTTA ने फोटो शेयर कर कही ये बात

PREV

Recommended Stories

कौन सी हैं रणवीर सिंह की 7 टॉप वीकेंड ओपनर फिल्में, लिस्ट में इस No. पर 'धुरंधर' का नाम
आ रहा आमिर खान की उस ब्लॉकबस्टर का सीक्वल, जिसने 2009 में मचाया था भौकाल