
मुंबई. देश में कोरोना वायरस के केस भले ही कम हो रहे हैं, लेकिन इसका खतरा अभी भी खत्म नहीं हो पाया है। कई देशों में तो इसके खिलाफ वैक्सीनेशन का भी प्रोग्राम शुरू किया जा चुका है, लेकिन इसके केस अभी सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, कनिका कपूर, मोहिना कुमारी, पूरब कोहली, जोआ मोरानी, किरण कुमार जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कोरोना से जंग लगड़ी और मात दे चुके हैं। ऐसे में अब रणवीर शौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रणवीर शौरी ने किया ट्वीट...
अब एक्टर रणवीर शौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। रणवीर ने ट्वीट कर बताया है कि वो कोविड 19 पॉजिटिव हैं। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।'
रिहाना-ग्रेटा पर रणवीर ने बनाया गाना
याद दिला दें कि रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने #IndiaTogether के तहत रिहाना-ग्रेटा पर बनाया एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनके गाने का टाइटल था रिहाना तो बहाना है। इसके अलावा वो गाने में ग्रेटा को अनपढ़ कहते भी नजर आए थे।
ये हैं रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट?
अगर रणवीर शौरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वो 'रंगबाज', 'मेट्रो पार्क', 'बॉम्बर्स हाई' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। 'रंगबाज' में उनके किरदार की काफी चर्चा हुई थी। इसमें वो ATS हेड सिद्धार्थ पांडे के किरदार में थे। इसके अलावा वो 'मेट्रो पार्क 2' में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज Eros now पर स्ट्रीम होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।