नसीरुद्दीन शाह की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं करतीं पत्नी रत्ना पाठक? कहती हैं- पागल हूं क्या?

सार

रत्ना पाठक एक इंटरव्यू के दौरान भारत में महिलाओं की स्थिति पर बात कर रही थीं। उन्होंने महिलाओं के संदर्भ में सऊदी अरब का उदाहरण दिया और सवाल उठाया कि क्या हम भी उसी के जैसा बनना चाहते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की पत्नी रत्ना पाठक (Ratna Pathak) की मानें तो वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ जैसा व्रत रखने में यकीन नहीं रखती हैं। उन्होंने यह खुलासा हाल ही में एक बातचीत के दौरान किया। वे भारत में महिलाओं की हालत के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं या बहुत ही कम बदलाव हुए हैं। उनके मुताबिक़, यहां के लोग और ज्यादा अंधविश्वासी हो गए हैं। यहां लोगों को धर्म को जिंदगी के बेहद महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में स्वीकार करने और बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।

करवा चौथ का व्रत करने के सवाल पर बोलीं- मैं पागल हूं क्या?

Latest Videos

पिंकविला से हुई बातचीत में रत्ना ने अपने साथ घटी एक घटना का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक़, जब किसी ने उनसे पूछा था कि क्या करवा चौथ का व्रत कर रही हैं? तो उनका जवाब था, "क्या मैं पागल हूं? क्या यह भयावह नहीं है कि आधुनिक शिक्षित महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं, पति की जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हैं, ताकि उन्हें जिंदगी की कुछ वैलिडिटी मिल सके? भारतीय संदर्भ में विधवा होना एक भयावह स्थिति है। है ना?  तो इसलिए विधवा होने से बचने के लिए मैं कुछ भी करूंगी। वाकई? 21वीं सदी में हम इस तरह की बातें कर रहे हैं? शिक्षित महिलाएं ऐसा कर रही हैं?"

रत्ना ने पूछा-  क्या हम सऊदी अरब की तरह बनना चाहते हैं?

बातचीत के दौरान रत्ना ने सऊदी अरब का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, "सऊदी अरब में महिलाओं का क्या स्कोप है? क्या हम सऊदी अरब की तरह बनना चाहते हैं? और हम बन जाएंगे, क्योंकि हमारे लिए यह ज्यादा सुविधाजनक हैं। महिलाएं घर के अंदर बिना वेतन लिए बेहद मेहनत करती हैं। अगर आपको मेहनत का पैसा देना पड़े तो यह कौन करे? महिलाओं को उस सिचुएशन में रहने के लिए मजबूर किया जाता है।"

1982 में हुई रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की शादी

रत्ना पाठक दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की बहन हैं। उन्होंने 1982 में नसीरुद्दीन शाह से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रत्ना को पिछली बार 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह की मां के रोल में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्म 'धक-धक' है, जिसकी प्रोड्यूसर तापसी पन्नू और डायरेक्टर तरुण दुदेजा हैं। फिल्म में दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

और पढ़ें...

रणवीर सिंह ने जिस गलीचे पर लेटकर कराया NUDE फोटोशूट, उसकी कीमत में मिडिल क्लास फैमिली कार आ जाएगी

जब बॉयफ्रेंड की बेटी की मां बन गई थी संजय दत्त की पत्नी, एक्टर ने तब भी नहीं छोड़ा था उसका साथ

5 साल के बेटे तैमूर अली खान के अचीवमेंट पर फूली नहीं समा रहीं करीना कपूर, सर्टिफिकेट शेयर कर दी खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस कर रहे और बच्चों की प्लानिंग? जानिए आखिर क्या बताई जा रही इसकी वजह

 

Share this article
click me!

Latest Videos

India-Pakistan के बीच बढ़ी टेंशन, क्या बंद होगा Kartarpur Sahib कॉरिडोर?
अटारी बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बंद 🔴 पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आदेश | जनता की प्रतिक्रिया