MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • संजय दत्त की वह Ex-Wife जिसने रिश्ते में रहते हुए दिया था बॉयफ्रेंड की बेटी को जन्म

संजय दत्त की वह Ex-Wife जिसने रिश्ते में रहते हुए दिया था बॉयफ्रेंड की बेटी को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क. संजय दत्त (Sanjay Dutt) 29 जुलाई को 63 साल के हो जाएंगे। संजू के बारे में सभी जानते हैं कि उन्होंने तीन शादियां की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे बॉलीवुड के संभवतः इकलौते ऐसे पति रहे हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी का तब भी साथ दिया, जब वे बॉयफ्रेंड की बेटी की मां बन गई थीं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है। लेकिन यह सही है। आइए आपको बताते हैं संजय दत्त की वह पूरी कहानी...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jul 27 2022, 08:09 AM IST| Updated : Jul 27 2022, 02:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

हम बात कर रहे हैं संजय दत्त और रिया पिल्लई के रिश्ते की। रिया पिल्लई पेशे से एयरहोस्टेज थीं और बाद में मॉडल बन गई थीं। पहली पत्नी ऋचा शर्मा के निधन के ठीक बाद संजय दत्त की नजदीकिया रिया पिल्लई के साथ बढ़ी थीं। जब मुंबई बम ब्लास्ट के बाद संजय दत्त जेल गए, तब भी रिया उनके साथ खड़ी हुई थीं। 

28

बताया जाता है कि जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय दत्त ने रिया को प्रपोज किया और 1998 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। 

38

रिपोर्ट्स की मानें तो 2003 में रिया की नजदीकियां टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ बढ़ गईं। दोनों की मुलाक़ात मुंबई से गोवा जाने वाली एक फ्लाइट में हुई थी।

48

2003 में रिया और लिएंडर कपल के तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। 2006 में रिया ने बिना शादी के ही लिएंडर की बेटी को जन्म दिया। खास बात यह है कि संजय दत्त कानूनी तौर पर अब भी रिया के पति थे। लेकिन उन्होंने कभी रिया का विरोध नहीं किया। बल्कि वे उन्हें हमेशा सपोर्ट करते रहे। 

58

कहा यहां तक जाता है कि रिया पिल्लई ने संजय दत्त का खूब इस्तेमाल किया। यहां तक कि संजय उनके मोबाइल और क्रेडिट कार्ड बिल (जिनमें अमेरिका से लिएंडर पेस की बेटी के लिए की गई शॉपिंग भी शामिल है) के खर्चे तक उठाते थे। 

68

2008 में जब संजय दत्त और रिया पिल्लई का तलाक हुआ तो इसकी खूब चर्चा रही। यासेर उस्मान की किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ बॉलीवुड्स बेड बॉय संजय दत्त' के मुताबिक़, उस वक्त बॉलीवुड में सभी को यह लग रहा था कि संजय दत्त को धोखा दिया गया है। 

78

संजय दत्त ने तलाक के बदले रिया पिल्लई को बांद्रा में दो फ़्लैट दिए, जिनमें से प्रत्येक का एरिया लगभग 750 वर्गफीट था। इसके अलावा दो कंपनियों 'देजा वू एंटरटेनमेंट' और 'ग्लोबल एंटरटेनमेंट' में शेयर भी दिए थे।

88

वैसे बताया जाता है कि संजय दत्त ने इसलिए भी रिया पिल्लई के अफेयर का विरोध नहीं किया था। क्योंकि उस वक्त वे खुद डांसर नादिया दुर्रानी को डेट कर रहे थे।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल ऑथर यासेर उस्मान की किताब 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ बॉलीवुड्स बेड बॉय संजय दत्त' में दी गई जानकारी और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बनाया गया है। एशियानेट न्यूज़ हिंदी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़ें ...

5 साल के बेटे तैमूर अली खान के अचीवमेंट पर फूली नहीं समा रहीं करीना कपूर, सर्टिफिकेट शेयर कर दी खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस कर रहे और बच्चों की प्लानिंग? जानिए आखिर क्या बताई जा रही इसकी वजह

मौत से एक दिन पहले 'भाभी जी...' के मलखान' ने कही थी बड़ी बात, को-एक्ट्रेस ने शेयर की आखिरी बातचीत

'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान को याद कर रो पडीं 'अंगूरी भाभी', अब सता रही है बस एक ही चिंता

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
संजय दत्त

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved