करन जौहर, करीना कपूर समेत कई स्टार्स को कोर्ट में घसीटेंगे रितेश देशमुख, कटघरे में देनी होगी आरोपों पर सफाई

Published : Jul 18, 2022, 07:19 PM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 07:40 PM IST
करन जौहर, करीना कपूर समेत कई स्टार्स को कोर्ट में घसीटेंगे रितेश देशमुख, कटघरे में देनी होगी आरोपों पर सफाई

सार

रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और कुशा कपिला जल्द ही एक कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। यह पहला कॉमेडी शो है जो कोर्टरुम कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। शो में कई सेलेब्स कठघरें में बैठकर कॉमेडी करते नजर आएंगे। जानिए इस शो के बारे में...

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमेजन मिनी टीवी ने अपने पहले और यूनीक कॉमेडी शो 'केस तो बनता है' है का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शो पर गेस्ट बने हुए नजर आ रहे हैं। इस कॉमेडी रिएलिटी वेब शो में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और वरुण शर्मा वकील की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला शो में जज के रोल में दिखाई देंगी। यह शो 29 जुलाई से अमेजन टीवी पर स्ट्रीम होगा। यहां देखें शो का ट्रेलर...

कैसा है शो का कॉन्सेप्ट
रजत शर्मा के पॉपुलर शो 'आप की अदालत' जैसे कॉन्सेप्ट पर बेस्ड इस शो में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां कटघरे में बैठी नजर आएंगी। शो के ट्रेलर में करन जौहर, करीना कपूर, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी, वरुण धवन और सारा अली खान जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। ये सभी सितारे कटघरे में खड़े होकर वकील बने रितेश देशमुख के सवालों का जवाब देंगे और खुद भी कॉमेडी करेंगे। जहां रितेश सेलेब्स पर आरोप लगाएंगे, वहीं वरुण सेलेब्स को डिफेंड करने में मदद करेंगे। इस सबके बात जज बनीं कुशा अपना फैसला सुनाएंगी। ट्रेलर की शुरुआत में वरुण कहते हैं, 'कानून से ऊपर कोई नहीं होता, यहां रिश्ते दोस्ती यारी नहीं चलेगी। आरोप, सबूत और गवाहों के दम पर फैसला सुनाया जाएगा। इस कोर्ट में  तारीख पर तारीख नहीं, मिलेगी सिर्फ ढ़ेर सारी हंसी...'

ये कॉमेडियंस भी आएंगे नजर
वहीं खास बात यह है कि शो में समय-समय पर गोपाल दत्त, पारितोष त्रिपाठी, मोनिका मूर्ति, संकेत भोसले, सुगंधा मिश्रा और सिद्धार्थ सागर जैसे कॉमेडियंस भी नजर आएंगे। वहीं शो के ट्रेलर को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और वे इस शो के लिए इंतजार कर रहे हैं।

अमेजन टीवी पर देख सकते हैं फ्री
बता दें कि 'केस तो बनता है' एक वीकली कॉमेडी शो है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस शो को देखने के लिए व्यूअर्स को किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं। इसे आप अमेजन मिनी टीवी पर एक दम फ्री देख सकते हैं।

और पढ़ें...

आर. माधवन के बेटे ने सिर्फ 16 मिनट में तोड़ दिया नेशनल रिकॉर्ड, प्रियंका चाेपड़ा ने दी बधाई

'डंकी' के सेट से सामने आई शाहरुख की तस्वीर, किसी ने की फ़ोटो डिलीट करने की मांग तो कोई बोला- फ़िल्म होगी फ्लॉप

इस थ्रिलर फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी तारा सुतारिया, पहली बार निभाएंगी सोलो फीमेल लीड रोल

मिस वर्ल्ड से लेकर फोर्ब्स तक, जब प्रियंका चोपड़ा ने 8 बार किया देश का सिर गर्व से ऊंचा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे