सुष्मिता सेन के 'सबसे गरीब' बॉयफ्रेंड रहे विक्रम भट्ट, खुद बताया कैसे एक्ट्रेस ने उठाया था उनका खर्च

Published : Jul 18, 2022, 04:59 PM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 05:04 PM IST
सुष्मिता सेन के 'सबसे गरीब' बॉयफ्रेंड रहे विक्रम भट्ट, खुद बताया कैसे एक्ट्रेस ने उठाया था उनका खर्च

सार

सुष्मिता सेन ने लग्गभग 7 साल बड़े विक्रम भट्ट को करियर की शुरुआत में डेट किया था। उस वक्त विक्रम शादीशुदा थे और सुष्मिता के साथ अफेयर की वैसे से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने जबसे यह खुलासा किया है कि वे सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को डेट कर रहे हैं, तभी से सुष्मिता सेन को लोग खूब भला-बुरा कह रहे हैं। यहां तक कि उन्हें गोल्ड डिगर यानी पैसों की लालची तक बता दिया गया है। हालांकि, सुष्मिता के ही एक एक्स-बॉयफ्रेंड को उनके ऊपर किया गया यह कमेंट पसंद नहीं आया है। हम बात कर रहे हैं विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की, जिन्होंने न केवल सुष्मिता का सपोर्ट किया है, बल्कि यह खुलासा भी किया है कि जब उनके पास पैसे नहीं थे तो कैसे एक्ट्रेस ने उनकी मदद की थी।

सुष्मिता गोल्ड डिगर नहीं हैं : विक्रम

विक्रम भट्ट ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा, "सुष्मिता लव डिगर है, गोल्ड डिगर नहीं। मुझे लगता है कि दूसरों की जिंदगी का मजाक उड़ाना मनोरंजन बन गया है। किसी की ट्रेजिडी किसी के लिए मनोरंजन है। यहां हमेशा ऐसा ही होता है। जब करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी की, तब उन्हें भी ट्रोल किया गया था। इसलिए मुझे लगता है कि यह क्षेत्र के हिसाब से होता है और अगर आप सेलेब्रिटी हैं और आपका कोई ऐसा फैसला है, जो इंटरनेट यूजर्स को मजाकिया लगता है तो वे ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं।"

विक्रम ने सुनाया अपना अनुभव

विक्रम की मानें तो सुष्मिता ऐसी लड़की नहीं हैं, जो किसी के साथ रिलेशनशिप में जुड़ने से पहले उसका बैंक बैलेंस चैक करती हैं। उन्होंने यह अपने अनुभव के आधार पर कहा। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, "सुष्मिता आखिरी लड़की होंगी, जो किसी के प्यार में पड़ने के फैसले से पहले बैंक बैलेंस चैक करेंगी। मैं कंगाल था, मैं 'गुलाम' डायरेक्ट कर रहा था। लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं कभी नहीं भूल सकता कि सुष्मिता मुझे यूएस ले जाने वाली पहली इंसान थीं। उन्होंने मेरी ट्रिप का खर्चा उठाया था। जब हम लॉस एंजिलिस पहुंचे तो वहां एक लिमोजिन (कार) थी। मैं हैरान रह गया। तब सुष्मिता ने मुझसे कहा कि वे यूएस में मेरी एंट्री खास बनाना चाहती थीं।"

सुष्मिता ने भी दिया ट्रोलर्स को जवाब

रविवार को सुष्मिता सेन ने भी गोल्ड डिगर कहने वालों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "वो दोस्त, जो कभी मेरे थे ही नहीं और जिन परिचितों से मैं कभी मिली नहीं, वे सभी मेरी जिंदगी और कैरेक्टर पर गहरा ज्ञान दे रहे हैं। गोल्ड डिगर कहकर कमाई कर रहे हैं। वे कितने प्रतिभाशाली हैं। मैं सोने से भी गहरी खुदाई करती हूं और हमेशा हीएरे को प्राथमिकता देती हूं। और हां, मैं अभी भी उन्हें खुद खरीदती हूं।"

1996 में शुरू हुआ था विक्रम-सुष्मिता का अफेयर 

बात विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन के अफेयर की करें तो दोनों 1996 में फिल्म 'दस्तक' के सेट पर करीब आए थे। सुष्मिता से 7 साल बड़े विक्रम भट्ट इस फिल्म के राइटर थे और पहले से शादीशुदा थे। इस रिश्ते की वजह से विक्रम की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां खड़ी हो गई थीं।

और पढ़ें...

इंटरनेट पर छाया श्वेता तिवारी की 21 साल की बेटी पलक का HOT अवतार, तस्वीरें देख लोगों के मुंह से निकला- OMG

पंखे से लटकी मिली 21 साल की मॉडल, सहेली ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बलात्कार, सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे सेंसेटिव मुद्दों का मजाक उड़ाते 10 सीन, जिन्हें लोगों ने चटखारे लगाकर देखा

जब राजेश खन्ना ने दिया था 36 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ SEX सीन, दोनों की मौत का है अजीब सा कनेक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे