Cirkus Teaser: 180 करोड़ की कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह का डबल डोज, जानिए कैसी है फुल स्टारकास्ट?

Published : Nov 25, 2022, 02:14 PM IST
Cirkus Teaser: 180 करोड़ की कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह का डबल डोज, जानिए कैसी है फुल स्टारकास्ट?

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रोहित शेट्टी की यह फिल्म 1989 में आई टीवी फिल्म 'द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स' की  हिंदी रीमेक है, जिस पर पहले 'दो दूनी चार' और 'अंगूर' जैसी फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं। रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में वरुण शर्मा का भी डबल रोल होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया। डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म के 30 सेकंड के टीजर में पूरी फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी दी है। सभी किरदारों को कार्टूनिश फ़ॉर्मेट में उनके कलरफुल आउटफिट मे दिखाया गया है। हालांकि, किसी तरह का डायलॉग इसमें शामिल नहीं किया गया । लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक और किरदारों के प्रेजेंटेशन ने यह जरूर स्पष्ट कर दिया है कि यह कॉमेडी फिल्म होगी, जो पूरी तरह रोहित शेट्टी स्टाइल में ही बनी है।

रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

रोहित शेट्टी ने फिल्म का टीजर अपलोड करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "अगले सप्ताह ट्रेलर आने से पहले हमारी सर्कस फैमिली से मिलिए।" टीजर के मुताबिक़, रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में दिखाई देंगे। जबकि इसमें पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, ब्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर, विजय पाटकर और सुलभा आर्य जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लोगों को पसंद आ रही स्टारकास्ट

टीजर देखने के बाद लोग फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "तूफ़ान।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वाह! ट्रेलर का इंतजार नहीं कर सकता।" एक यूजर ने लिखा है, "यह इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है।" एक यूजर ने लिखा है, "क्या सर्कस है। रणवीर सिंह आपका डबल डोज देखने के लिए हम बेहद एक्साइटेड हैं।"

2 दिसंबर को आएगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को मुंबई से लॉन्च किया जाएगा। बताया जा है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्रैंड इवेंट होस्ट किया जाएगा। एक रिपोर्ट में ट्रेलर से जुडी अहम जानकारी भी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है, "यह 3 मिनट 47 सेकंड का वीडियो होगा, जो कॉमिक मोमेंट्स और बिग स्केल से भरपूर होगा। इसमें सभी कलाकारों पर फोकस किया गया है। 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने अपनी कैंपेनिंग काफी टाइट रखी है। अपने पहले ट्रेलर को लेकर जो उनकी सोच है, वे वह सबको बताना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि ट्रेलर लोगों पर एक छाप छोड़े और लोग इसे देखकर फिल्म के लिए क्रेजी हो जाएं।" 

लगभग 180 करोड़ में बनी 'सर्कस'

'सर्कस' रणवीर सिंह की इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 'सर्कस' का बजट लगभग 180 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अब देखना यह है कि यह फिल्म दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

और पढ़ें...

'दृश्यम 2' से पहले इन 7 फिल्मों में साथ दिखे अजय देवगन और तब्बू, 2 को छोड़ सभी हिट रहीं

'Hera Pheri 3' से अक्षय कुमार के निकलने पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, बोले- मैं उन्हें मिस करूंगा

Exclusive: अनुपम खेर ने इस साल दीं 500 करोड़ कमाने वाली 3 HIT फ़िल्में, खुद खोला सक्सेस का राज

14वें माले से खुद नहीं कूदी थीं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान, CBI ने खोला मौत का राज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Tere Ishk Mein BO Collection Day 8: फिल्म 100 करोड़ के करीब, जानिए कितनी कर ली कमाई?
Dhurandhar बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, इन 2 फिल्मों को छोड़ बाकी सबको पछाड़ा