
मुंबई. रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War ) के बीच जंग छिड़ चुका है। गुरुवार से हो रही लड़ाई शुक्रवार यानी 25 फरवरी के दिन भी जारी है। यूक्रेन के कीव (Kyiv) में सुबह 7 बड़े धमाके हुए। बमबारी से डरे हुए लोग खुद को महफूज रखने के लिए घरों के अंदर, सबवे और अंडरग्राउंड शेल्टर में छुपे हुए है। बाहर जिंदगी खत्म होने का डर और अंदर जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में यूक्रेन वासी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूक्रेन वासियों के दर्द के भावुक हैं। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करके यूक्रेनवासियों का दर्द बयां किया है। इसके साथ उनकी सलामती की दुआ की है। अभिनेत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया कैसे वहां के लोगों के बीच अफरा तफरी मची हुई है। सब स्टेशन अंडरग्राउंड बंकर्स में बदल गए हैं। रूस के हमले से खुद को बचाने के लिए लोग सुरक्षित जगहों पर भागने को मजूबर हो गए हैं। छोटी जगह पर हजारों लोग बिना खाए पीए बैठे हैं। इस वीडियो को देखकर आंखें भर जाएंगी।
Russia Ukrain crisis पर Priyanka Chopra ने कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयावह हैं। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे हैं, जबकि तत्काल भविष्य की अनिश्चितता को भांपन की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा।'
इसके साथ उन्होंने आगे लिखा, 'इस युद्ध क्षेत्र में बेगुनाह जिंदगियां रह रही हैं। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के तरीके के बारे में मेरे बायो में लिंक पर अधिक जानकारी यहां दी गई है।'
यूक्रेन में फंसे भारतीय मांग रहे मदद
प्रियंका के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। बिपाशा बसु भी वीडियो देखकर बोली कि दिल तोड़ने वाला है।वहीं, कुछ लोग यूक्रेन की सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीयों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय एम्बेसी तक हमारा मैसेज पहुंचा दे।
और पढ़ें:
Bheemla Nayak Review:पवन कल्याण-राणा दग्गुबाती की एक्टिंग देख फैंस हुए खुश, मूवी को बताया ब्लॉकबस्टर
Swara Bhasker ने साड़ी और लहंगे में दिया कातिलाना लुक्स, फैंस बोले- कहर बरपाया जा रहा है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।