'सड़क 2' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आलिया, पिता महेश भट्ट और रिया के रिश्ते पर किया सवाल

Published : Aug 29, 2020, 12:13 PM IST
'सड़क 2' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आलिया, पिता महेश भट्ट और रिया के रिश्ते पर किया सवाल

सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बी-टाउन में माहौल गरमाया है। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की लिंकअप की खबरों ने इस समय जोर पकड़ रखा है। इसी बीच आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' रिलीज हुई। इसके ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ब्वॉयकाट करने की बात कहने लगे।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बी-टाउन में माहौल गरमाया है। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की लिंकअप की खबरों ने इस समय जोर पकड़ रखा है। इसी बीच आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' रिलीज हुई। इसके ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ब्वॉयकाट करने की बात कहने लगे। अब इसके रिलीज होने के बाद फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। इसी दौरान आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके कारण उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। इन यूजर्स ने महेश और रिया के रिश्ते पर सवाल खड़ा किया।  

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी ये फोटो

कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन लोगों के लिए ओपन कर दिया था, जिसके बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसको देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का खून खौल गया है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट व्हाइट कलर की शर्ट में पोज देती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज को देखकर लोग आलिया भट्ट का जमकर मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुमको लगता है कि ऐसी तस्वीरें शेयर करने से 'सड़क 2' हिट हो जाएगी। मैं बता देता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आलिया भट्ट क्या आपको पता है कि देश का राष्ट्रपति कौन है।'

 

महेश भट्ट और रिया के रिश्ते पर लोगों ने उठाए सवाल 

इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, 'तस्वीर को छोड़ो... पहले हमें ये बताओ आलिया भट्ट कि तुम्हारे पिता महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का क्या रिश्ता है।' इतना ही नहीं दूसरे यूजर ने तो गुस्सा जाहिर करते हुए आलिया भट्ट से नेशनल अवार्ड छीन लेने की बात तक कह डाली। सोशल मीडिया पर आ रहे भद्दे कमेंट्स के बीच आलिया के फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है। 

बता दें, सुशांत सिंह केस में महेश भट्ट का नाम रिया के साथ जोड़ा गया था और दोनों की साथ में कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसके बाद लोग इनके रिश्ते पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sanjay Dutt की वो इकलौती फिल्म जिसकी 3 बार नकल कर साउथ वालों ने छापे ताबड़तोड नोट
National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में