सलमान खान और उनकी फैमिली का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, करेंगे बिग बॉस के वीकेंड का वार की शूटिंग

Published : Nov 19, 2020, 05:57 PM IST
सलमान खान और उनकी फैमिली का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, करेंगे बिग बॉस के वीकेंड का वार की शूटिंग

सार

कोरोना (corona) का कहर अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की चपेट में अभी भी लोग आ रहे हैं। इसी बीच पिंकविला की एक रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि सलमान खान (salman khan) के पर्सनल ड्राइवर और उनके दो हाउस स्टाफ को कोरोना हो गया है। इस जानकारी के मिलते ही सलमान और उनका परिवार आइसोलेशन में चला गया। लेकिन सलमान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और उनके परिवार ने कोरोना टेस्ट कराया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

मुंबई. कोरोना (corona) का कहर अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की चपेट में अभी भी लोग आ रहे हैं। इसी बीच पिंकविला की एक रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि सलमान खान (salman khan) के पर्सनल ड्राइवर और उनके दो हाउस स्टाफ को कोरोना हो गया है। इस जानकारी के मिलते ही सलमान और उनका परिवार आइसोलेशन में चला गया। लेकिन सलमान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और उनके परिवार ने कोरोना टेस्ट कराया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की जानकारी द खबरी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि सलमान बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार की शूटिंग भी करेंगे। 


जैसी ही यह खबर आई कि सलमान के ड्राइवर और उनके घर के दो स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, तभी से फैंस सलमान और उनके परिवार के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे। बता दें कि स्टाफ के सदस्य को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उनके स्टाफ को इस वायरस के दौरान अच्छा इलाज मिले।


वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग पूरी की है। मेकर्स फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ है। वहीं, वे शुक्रवार को अपने विवादित शो बिग बॉस के वीकेंड का वार की शूटिंग करेंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई