
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की रिलीज डेट आगे बढ़ बढ़ गई है। अब यह फिल्म ईद पर ना आकर अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का एलान किया है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, "टाइगर 3 की नई तारीख। दिवाली 2023। YRF50 के साथ टाइगर 3 को सेलिब्रेट करें अपने नजदीकी सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।"
पहले 21 अप्रैल 2023 को आने वाली थी फिल्म
पहले 'टाइगर 3' के मेकर्स इसे ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि, अज्ञात कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया है। सलमान खान के फैन्स मेकर्स के इस फैसले से निराशा जता रहे हैं। मसलन एक फैन ने लिखा है, "मास, लेकिन काफी लेट है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "ज्यादा लेट हो गया शायद।" हालांकि, सलमान के कई फैन्स अब भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर का कमेंट है, "हम इसी का इंतजार कर रहे हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये दिवाली राम सेतु वाली। अगली दिवाली 'टाइगर' वाली। 'टाइगर 3' का इंतजार है।" वहीं, कई अन्य यूजर्स सलमान खान से फिल्म का टीजर रिलीज करने की गुजारिश कर रहे हैं।
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म
'टाइगर 3' सलमान खान की पॉपुलर 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसे मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी, जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 2017 में सिनेमाघरों में आई, जिसके निर्देशक अली अब्बास जफ़र थे। पिछली दोनों फिल्मों में भी सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे और तीसरी में भी वे ही मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा और सज्जाद डेलाफरूज की अहम भूमिका होगी। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख़ खान का कैमियो है।उनके अलावा ऋतिक रोशन भी महत्वपूर्ण कैमियो में दिखाई दे सकते हैं।
और पढ़ें...
सोनम कपूर ने मेकअप कराते कराई बेटे को ब्रैस्टफीडिंग, VIDEO पर पति का कमेंट देख भड़क उठे लोग
DOCTOR G BOX OFFICE DAY 1: अजय देवगन जैसे स्टार्स की फिल्मों पर भारी आयुष्मान खुराना की फिल्म
'हैरी पोटर' फिल्मों के दिग्गज एक्टर का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हेमा मालिनी की वजह से बर्बाद हुई थी शाहरुख़ खान की सुहागरात, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।