धर्म के नाम पर फूहड़ता की हद, शिव को कराया जिग-जैग

Published : Jul 17, 2019, 01:04 PM IST
धर्म के नाम पर फूहड़ता की हद, शिव को कराया जिग-जैग

सार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का सावन पर नया डांस वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो को इंटरनेट पर कई बार देखा गया लेकिन फूहड़ता से भरे इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

मुंबई: आजकल हर बात में ग्लैमर का तड़का लगाया जाने लगा है। भगवान शिव भी अब इससे अछूते नहीं हैं। जो शिव कभी तांडव नृत्य करते थे, आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उन्हें स्वैग से जिग-जैग करवा रहा है। 

हाल ही में इंटरनेट पर सपना चौधरी का नया वीडियो रिलीज हुआ है। सावन में भोले के स्वैग के नाम से रिलीज इस गाने के लिरिक्स और वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में कई लड़कियां ठुमके लगाते हुए शिव की भक्ति करती दिखाई दे रही है। 

गाने के लिरिक्स में शिवजी को जिग-जैग करवाते हुए बताया गया है। इस गाने को सावन के मौके पर रिलीज किया गया है। भोले नाथ के स्वैग वाले इस वीडियो को अभी तक कई लोगों ने देखा है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या धर्म को इस तरीके से दर्शाना सही है? 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इस ग्लैमरस वीडियो में उन्होंने हॉट डांस मूव्स दिखाए हैं। एक के बाद एक सपना चौधरी के कई वीडियोज जल्द ही रिलीज को तैयार हैं।  
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Tu Yaa Main 1 Day Collection: अनिल कपूर की भतीजी की फिल्म का कलेक्शन देख लगेगा झटका
Valentine's Day: शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे मना रहे 6 Celebs, एक 35 दिन पहले बंधा बंधन में