SaReGaMaPa की विनर Vaishali Mhade को है जान का खतरा, पोस्ट लिख कही ये बड़ी बात

अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली वैशाली महाडे को किससे जान का खतरा है वो तो दो दिन बाद पता चलेगा।  सिंगर ने अपने डर को फेसबुक के जरिए साझा किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2022 10:31 AM IST

मुंबई. 'सारेगामापा' (SaReGaMaPa) रियलिटी शो की विनर वैशाली महाडे (Vaishali Mhade) को जान का खतरा है। इस बात का खुलासा खुद सिंगर ने किया है। 'सारेगामापा' 2009 की विनर वैशाली ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया कि मेरे कत्ल की साजिश रची जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो इसे लेकर बड़ा धमाका करेंगी।

अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली वैशाली महाडे को किससे जान का खतरा है वो तो दो दिन बाद पता चलेगा। सिंगर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर जो लिखा है वो पहले पढ़िये। वैशाली ने बताया, 'मेरी जान को कुछ लोगों ने खतरा है। मेरे कत्ल की साजिश रची जा रही है। 2 दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ा धमाका करने वाली हूं।आज आप सभी के साथ की जरूरत है।’

सिंगर अपने जान की दुश्मन को जानती हैं

सिंगर ने यह बता कर इतना तो साफ कर दिया है कि उनकी जान के दुश्मन को वो जानती हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा करेंगी। वैशाली इस बाबत पुलिस से शिकायत की हैं कि नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। इसके साथ यह भी बता दें कि जिस फेसबुक से इसे पोस्ट किया गया है वो वेरिफाइड नहीं है। हालांकि उनके पेज को 149K लोग फॉलो करते हैं। 

वैशाली को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं

सारेगामापा के 10वें सीजन की विजेता वैशाली ने ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) का लोकप्रिय गाना ‘पिंगा’ को अपनी आवाज दी थी। इस गाने को खूब पसंद किया गया था। वैशाली का जन्म 21 अगस्त 1984 में महाराष्ट्र में हुई थी। इनकी शादी हो चुकी है। पति का नाम अनंत महाडे है। इनकी एक बेटी आस्था है। इन्हें अपने गानों के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। जिसमें फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल है। 2020 में इन्हें बेस्ट फिमिले प्लेबैक सिंगर के लिए सम्मानित किया गया था। वैशाली बिग बॉस मराठी में भी नजर आ चुकी हैं। 

और पढ़ें:

होली से पहले SHILPI RAJ ने किया बड़ा धमाका, 'बुलेटवा वाले जीजा जी' ने मचाया धमाल, नीलम गिरी ने बिखेरा जलवा

Sunny Leone के साथ हुआ 2 हजार रुपए का Online Fraud, Pan Card का इस्‍तेमाल कर निकाली रकम

श्रीवल्ली-पुष्पा बन छा गए भोजपुरी स्टार Nidhi Jha और Yash Kumar, रीक्रिएट किया रोमांटिक सीन

Alia bhatt ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में लूट लीं महफिल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' स्टाइल में मारी एंट्री

Share this article
click me!