
मुंबई. देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी बढ़ती नजर आ रही है। आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में दोबारा आने लगे हैं। मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स को कोरोना संक्रमित पाया गया है और इसी लिस्ट में एक्टर सतीश कौशिक का नाम भी जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट लिखकर दी है। इसके साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने की भी सलाह दी है।
सतीश कौशिक ने किया ये ट्वीट
सतीश कौशिक ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैन्स को इस बात की जानकारी दी है। सतीश ने लिखा, 'मैं कोरोना वायरस की चपेट में आ गया हूं। बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं। मैं घर में क्वारंटीन हूं। आपका प्यार, दुआएं और आशीर्वाद मेरी मदद करेंगी। धन्यवाद।'
ये स्टार्स भी लड़ रहे कोरोने से जंग
बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई हैं। इन सितारों में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी और आशीष विद्यार्थी सहित तारा सुतारिया भी हैं। कोरोना वायरल का प्रकोप फिर से बढ़ने और नए केस आने के बाद महाराष्ट्र में कई जगह लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र इस समय में देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य है।
यह भी पढ़ें: कोरोना गाइडलाइन्स के उल्लंघन ने बढ़ाई Gauahar khan की मुश्किलें, 2 महीने तक नहीं कर सकेंगी शूट
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और Manoj Bajpayee के बाद अब इस एक्टर को भी हुआ कोरोना, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।