
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'शमशेरा' (Shamshera) का बॉक्स ऑफिस (Box Office) बुरा हाल है। खासकर साउथ इंडिया में फिल्म करोड़ों तो छोड़िए 20-25 लाख रुपए की कमाई भी नहीं कर पा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन जहां तमिल बॉक्स ऑफिस महज 10 लाख रुपए कमाए तो वहीं तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर 5 लाख रुपए पर सिमट गई। इस तरह तमिल और तेलुगु दोनों बॉक्स ऑफिस को मिला लिया जाए तो फिल्म महज 15 लाख रुपए का कलेक्शन पहले दिन कर पाई है।
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक नहीं आंकड़े
अगर बजट और बैनर के हिसाब से देखें तो 'शमशेरा' के हिंदी बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी ठीक नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पहले दिन फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 10.10 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन की एस्टीमेटड कमाई 10.75 करोड़ रुपए मानी जा रही है। इस तरह फिल्म ने दो दिन में लगभग 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिला है तो वहीं दूसरी ओर ऑडियंस की ओर से निगेटिव माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। ऐसे में कहा यहां तक जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आकंडा पार करले तो बड़ी बात होगी।
ऑनलाइन लीक होने से लगेगा मेकर्स को घाटा
इधर, रिलीज के बाद 'शमशेरा' ऑनलाइन भी लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी कई टोरेंट वेबसाइट पर फिल्म का एचडी वर्जन रिलीज के बाद ही उपलब्ध करा दिया गया। निश्चिततौर पर इसकी वजह से भी फिल्म का कलेक्शन प्रभावित होगा और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ओपनिंग कलेक्शन में साल की अब तक की 9वीं फिल्म
अगर फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कलेक्शन की तुलना इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों से करें तो यह 9वें स्थान पर आती है। हालांकि, सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 'शमशेरा' 5वीं पॉजिशन पर दिखाई देती है। ये हैं इस साल अब तक की टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनर
| रैंक | फिल्म | पहले दिन का कलेक्शन |
| 1 | KGF Chapter 2 | 53.95 करोड़ रुपए |
| 2 | डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस | 28.35 करोड़ रुपए |
| 3 | RRR | 20.07 करोड़ रुपए |
| 4 | थोर : लव एंड थंडर | 18.20 करोड़ रुपए |
| 5 | भूल भुलैया 2 | 14.11 करोड़ रुपए |
| 6 | बच्चन पांडे | 13.25 करोड़ रुपए |
| 7 | सम्राट पृथ्वीराज | 10.70 करोड़ रुपए |
| 8 | गंगूबाई काठियावाड़ी | 10.50 करोड़ रुपए |
| 9 | शमशेरा | 10.25 करोड़ रुपए |
| 10 | जुगजुग जियो | 9.28 करोड़ रुपए |
और पढ़ें...
45 साल की पॉपुलर TV एक्ट्रेस 7 महीने से छुपाए थी मां बनने की बात, अब सामने आकर बताई बड़ी वजह
रणवीर सिंह के फोटोशूट को न्यूड कहा तो भड़कीं राखी सावंत, नंगी आंखें, बंदर..पता नहीं क्या क्या कह डाला
LIGER: ट्रेलर लॉन्च इवेंट में चप्पल पहनकर पहुंचे विजय देवरकोंडा, रणवीर सिंह ने सरेआम उड़ा दिया मजाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।