करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, बोले-इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस तेज हो गई है। हाल ही में कंगना रनोट ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर भाई-भतीजावाद को लेकर कई आरोप लगाए थे। अब इस बहस में शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हो गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2020 3:53 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस तेज हो गई है। हाल ही में कंगना रनोट ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर भाई-भतीजावाद को लेकर कई आरोप लगाए थे। अब इस बहस में शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर तंज कसा है। शो को लेकर उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है।

हमारे समय में नहीं था 'कॉफी विद अर्जुन': शत्रुघ्न सिन्हा 

मीडिया से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उनके समय में 'कॉफी विद अर्जुन' नहीं था और इस तरह के प्लान्ड कार्यक्रम भी नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है, जो यह कह सकता है कि यह व्यक्ति यहां नहीं रह सकता है।

कंगना रनोट ने नेपोटिज्म के खिलाफ उठाई थी आवाज 

इससे पहले कंगना रनोट ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। इसके बाद इन एक्ट्रेस के बीच जमकर सोशल वॉर हुआ। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि सुशांत का प्लान्ड मर्डर हुआ है।

कई बॉलीवुड हस्तियों से हो चुकी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती, संजना संघी, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, आदित्य चोपड़ा, रूमी जाफरी सहित 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

Share this article
click me!