बेटी कर रही कंगना का विरोध लेकिन अब उन्हीं के सपोर्ट में आ गए शत्रुघ्न सिन्हा, कही इतनी बड़ी बात

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कंगना रनोट को भले ही सोनाक्षी सिन्हा का साथ नहीं मिला, लेकिन उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा अब कंगना के सपोर्ट में आ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, जो भी लोग कंगना के खिलाफ बोल रहे हैं, वो उनकी कामयाबी से जलते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2020 8:53 AM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कंगना रनोट को भले ही सोनाक्षी सिन्हा का साथ नहीं मिला, लेकिन उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा अब कंगना के सपोर्ट में आ गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, जो भी लोग कंगना के खिलाफ बोल रहे हैं, वो उनकी कामयाबी से जलते हैं। शत्रुघ्न ने यह दावा रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड का एक धड़ा बाहर से आए टैलेंटेड लोगों के खिलाफ गुटबाजी करता है।

Shatrughan Sinha supports Kangana Ranaut on nepotism | Kangana ...

रिपब्लिक टीवी से बातचीत में शत्रुघ्न ने कहा, मैंने ज्यादातर लोगों को देखा है कि वे कंगना के खिलाफ बोलते हैं। क्योंकि वो उनसे जलते हैं। हमारी दया के बिना, हमारे ग्रुप्स में शामिल हुए बगैर और बिना किसी के सहारे इस लड़की ने इतना कुछ हासिल कर लिया है कि लोग उसकी कामयाबी और बहादुरी से जलने लगे हैं। शत्रुघ्न ने इंटरव्यू में करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, हमारे दौर में 'कॉफी विद अर्जुन' जैसा कुछ नहीं था। इसी तरह के इवेंट्स के कारण विवाद पैदा होते हैं। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी उन लोगों के साथ खड़ी है, जो कंगना रनोट का विरोध कर रहे हैं। सुशांत राजपूत की आत्महत्या के बाद जब कंगना ने इसके लिए बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को जिम्मेदार ठहराते हुए करन जौहर पर निशाना साधा तो सोनाक्षी ने उल्टा कंगना रनोट को ही आड़े हाथों लिया था।

Sonakshi Sinha Praises Taapsee Pannu For Her Dignified Response To ...

सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ऐसे लोग अपने ही लोगों की मौत की आड़ में अपना प्रचार करते हैं, लेकिन अब ये सब बंद करो। आपकी नेगेटिविटी, नफरत और जहर की अभी कोई जरूरत नहीं है। जो इस दुनिया से चले गए हैं, आप उनका सम्मान करें। हालांकि बाद में जब सोनाक्षी को ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया था।

हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कह दिया था। इस पर तापसी ने कंगना को जवाब दिया था, जिससे सोनाक्षी ने तापसी की जमकर तारीफ की थी। 

Share this article
click me!