
मुंबई। शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 19 फरवरी को शादी कर ली। फरहान ने खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस में शादी की सभी रस्में निभाईं। शादी के बाद जावेद अख्तर ने 21 फरवरी को अपने करीबी लोगों को रिसेप्शन दिया। इस दौरान फरहान और शिबानी पहली बार मीडिया के सामने आए और मिठाई भी बांटी। सोमवार रात शिबानी दांडेकर पति फरहान अख्तर के साथ ननद जोया अख्तर के घर डिन करने पहुंचीं। इस दौरान शिबानी ब्लू कलर की बैकलेस मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की कुछ फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि 21 फरवरी को मुंबई में कपल ने कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद कपल ने अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें दोनों की फैमिली के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की। यह रिसेप्शन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के घर पर हुई, जहां बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ नजर आए। जावेद अख्तर ने ब्लैक कुर्ता पर ब्लू जैकेट पहन रखा था। वहीं, शबाना आजमी ने व्हाइट प्रिटेंड सूट के साथ रेड चोकर कैरी किया था। शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं।
इस पार्टी में शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती के अलावा फराह खान, रितेश सिधवानी, डॉली सिधवानी और साजिद खान भी नजर आए। बता दें कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक सबसे छुपाने के बाद दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। शिबानी और फरहान पिछले 7 साल से एक-दूजे को जानते हैं। दरअसल, इनकी मुलाकात 2015 में शो 'आई कैन डू दैट' के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं।
फरहान अख्तर की दूसरी पत्नी बनी हैं शिबानी :
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की पहली शादी अधुना से हुई थी। दोनों की 2000 में शादी हुई थी और ये 17 साल चली। 2017 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। कपल की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। शाक्या 20 साल की जबकि अकीरा 12 साल की हैं। बता दें कि अधुना भंबवानी पेशे से सेलिब्रिटीज हेयरस्टाइलिस्ट हैं। अधुना 'बी ब्लंट' नाम से सलून की एक फ्रैंचाइजी चलाती हैं। हेयर स्टाइलिस्ट बनने से पहले वह TLC के शो बी-ब्लंट की को-होस्ट थीं। वहीं, फरहान अख्तर की दूसरी पत्नी शिबानी, मशहूर एमटीवी वीजे एक्ट्रेस और सिंगर अनुषा दांडेकर की बहन हैं। अनुषा ने भी कई फिल्मों में काम किया है। शिबानी (Shibani Dandekar) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में आई मराठी फिल्म 'टाइमपास' में आइटम नंबर से शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें :
Taimur को भाई के कंधे पर बैठा देख रो पड़ा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, एक फ्रेम में दिखे Saif के चारों बच्चे
वॉचमैन का काम करने वाले को ऐसे मिला TV का राम बनने का मौका, संघर्ष के दिनों नहीं थे जेब में पैसे
सालभर का हुआ Kareena Kapoor का बेटा जेह, छोटी निकर पहन लाडले को गोद में लिए सड़क पर घूमती दिखी बेबो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।