सुबह-सुबह हुई शिल्पा शेट्टी के पति की मेडिकल जांच, अब होंगे कोर्ट में पेश, अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप

Published : Jul 20, 2021, 10:36 AM IST
सुबह-सुबह हुई शिल्पा शेट्टी के पति की मेडिकल जांच, अब होंगे कोर्ट में पेश, अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप

सार

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया। उनपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस कुंद्रा को कोर्ट में पेश करेगी।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया। उनपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सोमवार रात करीब 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे थे। इसके बाद रात 11 बजे से उनसे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई और फिर उनको क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया। 


हुई मेडिकल जांच
मंगलवार सुबह-सुबह 4 बजे राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ऑफिस से मुंबई के जेजे अस्पताल मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। इसके बाद सुबह 4.15 को राज को जेजे अस्पताल से मुंबई कमिश्नर पुलिस के ऑफिस लाया गय। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश करेगी।


जानें आखिर क्या है पूरा मामला
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। 


- मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि एक ऐप बनाई गई थी। इस पर फिल्मों को रिलीज किया जाता था। पुलिस के हिसाब से इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं। हालांकि, राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उनका इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई