
मुंबई. देशभर में नवरात्रि (navratri) का आयोजन किया जा रहा है। ये बात और है कि कोरोना (corona) की वजह से इस उत्सव का रंग थोड़ा फीका नजर आ रहा है। हालांकि, लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उत्सव को पूरी श्रद्धा के साथ सेलिब्रेट कर रहे है। शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) ने भी अपने घर पर शनिवार को अष्टमी की पूजा की। उन्होंने सबसे पहले अपनी 9 महीने की बेटी समीशा (samisha) की पैर पूजा की। समीशा की यह पहली नवरात्रि है। इसके बाद उन्होंने कन्या भोज किया। पहले शिल्पा ने सभी कन्याओं के पैर धोए फिर उन्हें अपने हाथों से प्रसाद परोसकर खिलाया। शिल्पा ने कभी कन्याओं की आरती भी की। इसके जुड़ा एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो शेयर कर उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा।
शिल्पा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा- आज अष्टमी के शुभ अवसर पर, हम भाग्यशाली है और हम अपनी देवी समीशा की पहली नवरात्रि के साथ धन्य है, इसलिए कन्या पूजा की उसकी और 8 छोटी लड़कियों की भी। सभी सावधानियों के साथ स्वागत किया। सर्वोच्च देवी महागौरी का आज और उनके नौ दिव्य रूपों का आभार व्यक्त करने का यह हमारा अपना तरीका है। इस साल हालांकि, हमने नकाबपोश किया और पूजा को सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए किया, फिर भी इन छोटी लड़कियों की सेवा और लाड़ प्यार करने के लिए यह हमारी एक सुंदर भावना है। जय माता दी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।