शिल्पा ने दी दशहरे की शुभकामनाएं तो ट्रोलर्स ने की हद पार, रावण से राज कुंद्रा की तुलना करते हुए कह दी यह बात

Published : Oct 06, 2022, 05:56 PM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 06:07 PM IST
शिल्पा ने दी दशहरे की शुभकामनाएं तो ट्रोलर्स ने की हद पार, रावण से राज कुंद्रा की तुलना करते हुए कह दी यह बात

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को दशहरा के मौके पर अपने घर का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बेटे वियान कुंद्रा और बेटी समीषा के साथ रावण दहन करती नजर आ रही हैं। जानिए उन्हें इस वीडियो पर किस तरह से ट्रोल किया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। पिछले महीने वे व्हील चेयर पर होने के बावजूद भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत करती नजर आई थीं। ठीक उसी तरह उन्होंने नवरात्रि और विजयादशमी का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसकी झलक शेयर करते हुए अपने फैंस को शुभकामनाएं भी दीं और यही शिल्पा के लिए महंगा साबित हुआ। इस खबर में जानिए कैसे...


सभी को दी शुभकामनाएं
हाल ही में दशहरे के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान के साथ घर पर ही रावण दहन किया। इस दौरान का एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘आज रावण दहन के साथ अपनी सारी चिंताओं को जला कर उत्साह से एक नई शुरुआत करने की कोशिश करते हैं, आप सभी को दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं! जय श्री राम।’ 

वियान और समीषा संग किया रावण दहन
इस कैप्शन के साथ शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया इसमें वे और उनके बेटे वियान मिलकर रावण दहन करते दिख रहे हैं। वीडियो में शिल्पा की बेटी समीशा भी कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने गार्डन एरिया में दशहरा सेलिब्रेट करने के लिए रावण का एक छोटा सा पुतला बनाया था।

राज कुंद्रा को लेकर कही ये बातें
अब इसी वीडियो को लेकर शिल्पा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यह ट्रोलिंग शिल्पा को लेकर नहीं बल्कि उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर है। कमेंट सेक्शन में लोग राज कुंद्रा की तुलतना रावण से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रावण जलाने के बजाय अपने पति को सीख दो कि वह लड़कियों की रिस्पेक्ट करे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके घर में भी एक रावण है उसका क्या?’

पुतले का भी खूब उड़ाया मजाक
इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने शिल्पा के बनाए रावण का भी मजाक बनाया। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या रावण शर्ट पहनता था?’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘क्या यह राज कुंद्रा की शर्ट है?’ एक यूजर ने लिखा, ‘आज अगर रावण ज़िंदा होता तो, यह ऐसे पुतले देख कर ही आत्महत्या कर लेता...।’ बता दें कि जब से राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आया है, तभी से उन्हें और उनकी पत्नी शिल्पा को ट्रोल किया जाता है।

और पढ़ें...

एक दिन में 18 मिलियन यूजर्स ने देखा 'कहानी रबरबैंड की' का ट्रेलर, जानिए क्या है इस फिल्म में खास

5 PHOTOS : जिम के बाहर इस हसीना ने दिखाया हॉट लुक, इन्हें देखते ही चेहरे पर खिली मुस्कान, दिए पोज

Exclusive: इस शख्स का नाम सुनते ही बिगड़ गया संजय मिश्रा का मूड, बॉलीवुड के हालातों पर साधी चुप्पी

ब्लू बिकिनी में इस एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज, देखकर छूट जाएंगे पसीने, फैंस बोले- 'क्या थीं और क्या हो गईं'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक