शिल्पा शेट्टी की बेटी संग फोटो खिंचाने के लिए कार में घुस गया शख्स, भड़की एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार

Published : Apr 17, 2022, 08:22 PM ISTUpdated : Apr 17, 2022, 08:23 PM IST
शिल्पा शेट्टी की बेटी संग फोटो खिंचाने के लिए कार में घुस गया शख्स, भड़की एक्ट्रेस ने जमकर लगाई फटकार

सार

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने बच्चों बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा के साथ घूमने जाती हैं। हाल ही में वो बेटी के साथ एक बर्थडे पार्टी में गई थीं, जहां कुछ ऐसा वाकया हो गया कि एक्ट्रेस शॉक्ड रह गई। 

मुंबई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर बेटी समीशा (Sameesha Shettu) के साथ कभी स्कूल के बाहर तो कभी रेस्टोरेंट में नजर आती हैं। उनकी बेटी अब सवा 2 साल की हो गई है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना की बेटी अनायका की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान भी शिल्पा की बेटी उनके साथ थी। पार्टी से निकलते समय शिल्पा के साथ अचानक एक ऐसा वाकया हो गया, जिसे देख न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। 

दरअसल, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसे ही स्मृति खन्ना की पार्टी से बाहर निकलीं तो उन्हें और उनकी बेटी समीशा को मीडिया ने घेर लिया। मीडियावाले शिल्पा और उनकी बेटी की फोटो खींचने लगे। इसी बीच, शिल्पा जब अपनी गाड़ी में बैठ गईं तो एक शख्स समीशा के साथ फोटो खिंचाने के लिए उनकी गाड़ी में ही घुस गया। ये देखकर शिल्पा शेट्टी शॉक्ड रह गईं। उन्होंने उस शख्स को फटकार लगाते हुए कहा- अरे तुम ये क्या कर रहे हो। 

सफेद फ्रॉक में बेहद क्यूट लगी समीशा : 
बता दें कि वीडियो में समीशा सफेद फ्रॉक में नजर आ रही हैं, तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने मल्टी कलर वाला प्रिंटेड कोऑर्ड सेट और सफेद शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही समीशा ने बालों में खूबसूरत सा फूल लगाया हुआ है। समीशा पार्टी से निकलने के बाद मीडिया को बड़े ही प्यार से बाय करती नजर आ रही हैं। समीशा का ये क्यूट स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

इस मूवी में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आ रही हैं। शिल्पा के साथ इस शो में किरण खेर, गीतकार मनोज मुंतशिर और रैपर बादशाह भी जज की भूमिका में हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु भी काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :
सिर से पैर तक काले कपड़ों में ढंके दिखे शिल्पा शेट्टी के पति, एक बोला- मुंह छुपाने वाला काम ही क्यों करते हो
कभी Shilpa Shetty की गोद में तो कभी हाथ छुड़ा कर भागती दिखी नन्हीं समीशा, वायरल हो रहीं मां बेटी की Cute Photo

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 ने किया Dhurandhar का खेल खत्म, 50 वें दिन की इतनी कमाई
Palak Muchal के भाई ने किया 40 लाख का फ्रॉड? Palaash Muchhal ने दी सफाई