श्रद्धा-सुशांत की 'छिछोरे' में नहीं है कोई नयापन फिर भी मिले 3 स्टार, ये है 5 कारण

Published : Sep 06, 2019, 04:25 PM IST
श्रद्धा-सुशांत की 'छिछोरे' में नहीं है कोई नयापन फिर भी मिले 3 स्टार, ये है 5 कारण

सार

'छिछोरे' मूवी यारी-दोस्ती के अलावा लूजर ना बने रहने का संदेश देती है। इसमें कॉलेज लाइफ से लेकर पैरंटिंग तक के सफर को दिखाया गया है।

मुंबई. 'दंगल' डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' 6 सितंबर शुक्रवार को रिलीज की गई । इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर, वरुण शर्मा और ताहिर राज भसीन ने लीड रोल प्ले किया है। मूवी में कोई नयापन देखने के लिए नहीं मिल रहा है। यारी-दोस्ती पर पहले भी बॉलीवुड में बहुत-सी फिल्में बनाई जा चुकी हैं। इसमें कहीं ना कहीं 1992 की 'जो जीता वही सिकंदर', 2009 की '3 ईडियट्स और करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को महसूस करेंगे। 'छिछोरे' मूवी यारी-दोस्ती के अलावा लूजर ना बने रहने का संदेश देती है। इसमें कॉलेज लाइफ से लेकर पैरंटिंग तक के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में कहीं रोमांस, कॉमेडी तो कहीं ड्रामा देखने के लिए मिलेगा। मूवी में कोई नयापन ना होने के कारण भी इसे 5 में से 3 स्टार दिए गए हैं। हाल ही में तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

 

ये हैं कारण

1. 'छिछोरे' में स्टार्स की एक्टिंग की क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की है। मूवी में श्रद्धा का रोल कुछ खास नहीं था लेकिन उन्होंने भी साइड रोल को बखूबी निभाया है। वहीं, वरुण शर्मा अपनी एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन करने का काम करते हैं, जो कि दर्शक को सीट से बांधे रखने में मदद करते हैं।

2. फिल्म का टाइम डूरेशन कम है, जो कि दर्शकों को फिल्म से बांधे रखता है।

3. निर्देशक ने प्रजेंट और फ्लैशबैक के बीच अच्छा ताल-मेल बिठाया है। नितेश तिवारी ने आजमाए हुए फॉर्मूले पर ही फिल्म गढ़ने की कोशिश की है जो बहुत ही ज्यादा प्रेडिक्टेबल है। 

4. सभी किरदारों ने अपने-अपने रोल के साथ पूरी तरह से न्याय करने की कोशिश की है। 

5. इसके साथ ही फिल्म में जबरन गानों को भी ठूसने की कोशिश नहीं की गई है। इसमें यूथ को लेकर संदेश देने की कोशिश की गई है कि बच्चों को सिर्फ जीतने ही नहीं बल्कि अगर वह हारते हैं तो उसके बाद क्या करना चाहिए वह भी समझाना चाहिए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 के बाद इस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर ग़दर! 7 दिन से कर रही ताबड़तोड़ कमाई
कौन है बॉलीवुड की ये हसीना, जिसकी मां रही लेडी सुपरस्टार, दादा-पापा-चाचा भी धुरंधर