Border 2 के बाद इस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर ग़दर! 7 दिन से कर रही ताबड़तोड़ कमाई
The kerala Story 2 First Week Box Office रन पूरा कर चुकी है। धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन से ही यह ऐसी संभली कि बजट की लगभग 80 फीसदी रिकवरी कर चुकी है। यह 'बॉर्डर 2' के बाद 2026 की दूसरी सक्सेसफुल बॉलीवुड फिल्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है....

'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई मजबूत पकड़
डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपए कमाए थे। यह ओपनिंग चिंताजनक थी। लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन से बॉक्स ऑफिस पर लगातर मजबूत पकड़ बनाकर रखी। पहला हफ्ता पूरा होने तक यह पकड़ बरक़रार रही।
The Kerala Story 2 Day 7 Collection
उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर 'द केरल स्टोरी 2' ने 7वें दिन लगभग 2.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। छठे दिन के मुकाबले कमाई में लगभग 37 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन नॉन हॉलिडे और वीक डे होने की वजह से यह सम्मानजनक कलेक्शन है। छठे दिन इस फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
द केरल स्टोरी 2 का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?
'द केरल स्टोरी 2' ने 7 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22.34 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की हर दिन की कमाई इस प्रकार रही:-
- पहला दिन – 75 लाख
- दूसरा दिन – 4.65 करोड़
- तीसरा दिन – 4.75 करोड़
- चौथा दिन – 2.5 करोड़
- पांचवा दिन – 4 करोड़
- छठा दिन – 3.5 करोड़
- सातवां दिन – 2.19 करोड़
कुल कमाई - 22.34 करोड़ रुपए
द केरल स्टोरी 2 का बजट कितना?
विपुल अमृतलाल शाह ने 'द केरल स्टोरी 2' का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस फिल्म का बजट लगभग 28 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म अभी तक लगभग 80 फीसदी लागत निकाल चुकी है। फिल्म को सफल होने के लिए अब सिर्फ 5.66 करोड़ रुपए और कमाने है और उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह माइलस्टोन हासिल हो जाएगा।
2026 की दूसरी सक्सेसफुल बॉलीवुड फिल्म बनेगी 'द केरल स्टोरी 2'
'द केरल स्टोरी 2' 'बॉर्डर 2' के बाद 2026 की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि यह 361 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई भारत में कर चुकी है। फिल्म ने मेकर्स को 31.37 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।