एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले साल एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhart Shukla) के गुजर जाने के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल (Sehnaaz Gill) और उनकी मां रीता शुक्ला (Rita Shukla) दोनों ने ही लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी। अब जहां शहनाज ने धीरे-धीरे काम पर लौटना शुरू किया है, वहीं सिद्धार्थ की मां रीता भी हाल ही में ब्रह्माकुमारी (Brahma Kumaris) के एक कार्यक्रम में नजर आईं। वैसे तो इस कार्यक्रम का आयोजिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था पर इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनकी मां को प्याार से रीता मां कहकर बुलाते हैं।
बच्चों और परिवारों संग खिंचवाई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में रीता मां ब्रह्माकुमारी के सदस्यों, बच्चों और परिवारों संग बात करती नजर आ रही हैं। बच्चों के साथ स्टेज पर खड़े होकर पोज देते हुए उनकी कई तस्वीरें वायरल भी हैं। वे इस इवेंट में व्हाइट सलवार-सूट में नजर आईं।
सिद्धार्थ को याद करते हैं फैंस
भले ही सिद्धार्थ शुक्ला आज हमारे बीच नहीं हैं पर उनके कई फैंस उनसे जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं। इन अकाउंट्स पर वे हर रोज सिद्धार्थ से जुड़े कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। सिद्धार्थ के फैंस कई मौकों पर उनकी मां से जुड़ी पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। उनके सपोर्टस उन्हें 'स्ट्रॉन्गेस्ट शेरनी' और 'प्योर सोल' जैसे नामों से भी बुलाते हैं।
पिछले साल 2 सितंबर को हुआ था निधन
बता दें कि पिछले साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी मां ने खुद को और शहनाज को बड़ी ही मजबूती से संभाला था। इसके कुछ वक्त बाद शहनाज ने भी ब्रह्माकुमारी के साथ काफी वक्त बिताया। उनके फैंस आज भी सिद्धार्थ की याद में सिड-नाज ट्रेंड करते हैं।
और पढ़ें...
लापरवाही : राजू श्रीवास्तव संग सेल्फी लेने ICU में घूसा अनजान, नाराज परिवार, AIIMS ने उठाया ये कदम
Filmfare Awards: कंगना रनोट को भारी पड़ा पंगा, मैगजीन पर झूठे आरोप लगाकर फंसी, हुआ नुकसान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।