शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने परेशान होकर लिया ये फैसला, डिलीट कर दिया सोशल मीडिया अकाउंट

Published : Jun 20, 2020, 06:56 PM ISTUpdated : Jun 20, 2020, 07:26 PM IST
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने परेशान होकर लिया ये फैसला, डिलीट कर दिया सोशल मीडिया अकाउंट

सार

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा को लगातार ट्रोल कर रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। इसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में बाय ट्विटर। सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनके फैंस लगातार बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर भड़के हुए है। सुशांत के चाहने वालों ने उनके निधन के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। 

मुंबई. शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया। उनके इस कदम से कभी लोग शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, सोनाक्षी को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। इसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। 


सोनाक्षी ने ये लिखा इंस्टाग्राम पर
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में बाय ट्विटर। इतना ही नहीं, इसी के साथ उन्होंने एक मीम को भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है- अपना मान बचाने के लिए पहला कदम ये करें कि नकारत्मकता से दूर रहें और आजकल ट्विटर से बुरी कोई और जगह नहीं है। चलो मैं जाती हूं। अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। बाय दोस्तों... शांति बने रहे। 


कुछ यूं है पूरा मामला
सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनके फैंस लगातार बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर भड़के हुए है। सुशांत के चाहने वालों ने उनके निधन के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। सुशांत के फैंस लगातार करन जौहर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। करन और सलमान के खिलाफ तो एक्टर के फैंस ने विरोध-प्रदर्शन भी किया है। वहीं, कई यूजर्स ने सोनाक्षी और आलिया  को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट तक बता दिया था। 


पुलिस को मिले अहम सुराग
सुशांत आत्महत्या मामला दिन-ब-दिन गर्माता ही जा रहा है। हर रोज पुलिस को कुछ नए सुराग मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घर से पुलिस ने 5 डायरी और कुछ अहम कागजात बरामद किए हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी मिले है, जिससे पता चला है कि उनको कुछ फिल्में ऑफर हुई थी लेकिन बाद में वो उन फिल्मों का हिस्सा नहीं थे। मुंबई पुलिस इस मामले में गहराई से जांच-पड़ताल करने वाली है। बता दें कि सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने घर में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया था। उसके बाद से ही कुछ सेलेब्स ने बॉलीवुड के काले सच को उजागर करना शुरू किया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी