
एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब वे एक दो साल की बच्ची के लिए मसीहा बने हैं, जिसका जन्म 4 पैर और 4 हाथ के साथ हुआ था। सोनू ने अपने खर्च पर बच्ची का ऑपरेशन कराकर उसके दो हाथ और दो पैर अलग करवा दिए हैं।
सोनू ने लिखा- मेरा और चौमुखी का सफ़र कामयाब रहा
सोनू सूद ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बिहार की चौमुखी नाम की इस बेटी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरा और चौमुखी कुमारी का सफ़र कामयाब रहा। चौमुखी का जन्म बिहार के एक छोटे से गांव में चार पैर और चार हाथ के साथ हुआ था। अब वह सर्जरी के बाद अपने घर जाने के लिए तैयार है।"
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
सोनू सूद की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "बहुत खूब। सर आप महान इंसान हैं। मैं आपसे प्रेरित हूं सर। जितना संभव होता है, मैं अपना समय दूसरों की मदद करने में देता हूं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बहुत कम लोग आपके जैसे होते हैं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।" एक यूजर ने लिखा है, "सोनू सर आप महान हैं। बिलकुल भगवान की तरह महान। लेकिन इसके बदले पूरा भारत देश आपको इंसानियत का भगवान बना देगा।" एक यूजर का कमेंट है, "इंसान के रूप में भगवान।" एक यूजर ने लिखा है, "हम सभी को आप पर गर्व है। जिस तरह से आप लोगों की मदद कर रहे हैं, वह लोगों के लिए बहुत मायने रखता है।"
हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं सोनू सूद
पूरी दुनिया ने देखा कि कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद हो गए थे और काम धंधा सब रुक गया था, तब सोनू ने कैसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की थी। यहां तक कि मजदूरों के लिए फ्लाइट तक की व्यवस्था सोनू सूद ने कराई थी। इसके बाद भी वे लगातार हर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले महीने ही जब बिहार के सोनू नाम के 11 साल के बच्चे ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार से स्कूल के लिए गुहार लगाई थी। तब सोनू सूद मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, "सोनू ने सोनू की सुन ली भाई।स्कूल का बस्ता बांधिए। आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है।" सोनू ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया था कि उन्होंने बच्चे का एडमिशन पटना के बिहटा स्थित आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में करा दिया है।
और पढ़ें...
आखिर क्यों दोबारा मां नहीं बन सकीं महिमा चौधरी? एक्ट्रेस ने खुद खोला था यह राज
महिमा चौधरी का खुलासा- पैरेंट्स को भी नहीं बताई थी कैंसर की बात, उन्हें भी ख़बरों से ही पता चलेगा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।