
मुंबई. सोनू सूद ने बीते साल कोरोना काल में मसीहा बनकर दुनियाभर के मजदूरों और प्रवासियों की मदद की। वो आज भी अपने इस नेक काम को कर रहे हैं। साथ ही आए दिन एक्टर को लेकर खबरें आती रहती हैं कि वो किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं इस साल की शुरुआत भी उन्होंने अपने नेक काम से ही की है। अब खबर आ रही है कि उन्होंने पहली मंजिल से गिरे 6 साल के बच्चे की इलाज के लिए परिवार की मदद की है। बताया जा रहा है कि उनकी वजह से अब बच्चा खतरे से बाहर है।
सोनू सूद को लोगों ने बताया 'मसीहा'
इस घटना के बारे में ट्विटर पर एक यूजर द्वारा दी गई। उसने बताया कि बच्चे के इलाज में सोनू सूद ने मदद की और बच्चा ठीक है। यूजर ने पोस्ट् शेयर करने के साथ ही लिखा, '6 साल का बच्चा पहली मंजिल से गिर गया था। पैरंट्स सोनू सूद के पास गए। अब बच्चा सुरक्षित है। कौन कहता है कि वह मसीहा नहीं हैं। वही एक मसीहा हैं।' यूजर ने बच्चे के साथ पैरंट्स की तस्वीर भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें: दूल्हे के गेटअप में इस एक्ट्रेस का हाथ थामे दिखा मोनालिसा का पति तो ऐसा था पत्नी का रिएक्शन
पिछले साल से लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद
सोनू सूद ने कोरोना महामारी फैलने के बाद लोगों की मदद करनी शुरू कर दी थी। सबसे पहले उन्होंने अपनी 6 मंजिला होटल की बिल्डिंग को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए दिया था। इसके बाद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी कामगरों को उन्होंने घर पहुंचाने में मदद की। वहीं, लोगों को रोजगार दिलाने से लेकर इलाज करवाने तक सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए डटे हैं।
यह भी पढ़ें: दादा की फिल्म में किया काम तो मिला 100 रुपया, पिता संग काम के लिए ऋतिक को लगानी पड़ी झाड़ू