
एंटरटेनमेंट डेस्क. शुक्रवार को अक्षय कुमार (AKshay Kumar) ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया। इसी लिस्ट में अक्षय की सुपरहिट फिल्म 'हेराफेरी' (Hera_Pheri) के को-स्टार रहे एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। अक्षय को विश करते हुए जहां सुनील ने उन्हें फिल्म 'हेरा फेरी' के किरदार राजू के नाम से पुकारा वहीं सुनील को रिप्लाय देते हुए अक्षय ने अपने फैंस के हेरा-फेरी के अगले पार्ट को लेकर हिंट दी हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...
सुनील ने शेयर किया वीडियो
दरअसल 9 सितंबर को अक्षय कुमार को बर्थडे विश करते हुए सुनील शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया। इस फोटो वीडियो में अक्षय और सुनील के शुरुआती दिनों से लेकर अभी तक की कुछ तस्वीरें थीं। इसे शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, 'हे राजू, हैप्पी बर्थडे रे बाबा..'। यहां देखे सुनील का शेयर किया हुआ वीडियो।
अक्षय बोले- फिर थोड़ी सी हेरा-फेरी कर लें
सुनील के इस वीडियो और उनके बर्थडे विश का रिप्लाय देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'श्याम भाई, बधाई के लिए धन्यवाद। फिर थोड़ी हेरा फेरी कर लें?'अपने जवाब में अक्षय ने हंसने वाली ईमोजी और दिल का इस्तेमाल किया है।' अक्षय के इस रिप्लाय को फैंस 'हेरा-फेरी 3' के लिए अक्षय की तरफ से दिया गया इशारा मान रहे हैं।
2023 में शुरू हो सकता है तीसरा पार्ट
बहरहाल, आपको बता दें कि हेरा फेरी सीरीज को लेकर हर कुछ महीनों में खबरें आती हैं कि इस पर काम शुरू होने वाला है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इसे आगे ले जाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में फिल्म की शुरुआत हो जाएगी, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
जब-जब साथ आए बॉक्स ऑफिस पर रहे हिट
बता दें कि 'सपूत', 'मोहरा', 'धड़कन', 'हेराफेरी', 'दे दना दन' और 'थैंक्यू ' समेत कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है। खास बात यह है कि यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस के लिए भी हमेशा हिट साबित हुई। दोनों एक्टर्स जब-जब साथ आए उनकी फिल्म ने अच्छा ही प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़िए...
'ब्रह्मास्त्र' की ताकत हैं ये 5 अस्त्र, शाहरुख-नागार्जुन के कैमियो समेत इन वजहों से जरूर देखें फिल्म
Movie Review Brahmastra: अच्छी शुरुआत के बाद जानिए कहां मात खा गई 'ब्रह्मास्त्र'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।