MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 12 years of Dabangg: डायरेक्टर ने लगाए थे सलमान खान पर सनसनीखेज आरोप, रणदीप हुड्डा थे फिल्म के लिए पहली पसंद

12 years of Dabangg: डायरेक्टर ने लगाए थे सलमान खान पर सनसनीखेज आरोप, रणदीप हुड्डा थे फिल्म के लिए पहली पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' से सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड में सेट एक दबंग पुलिस वाले की इस कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। मात्र 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 219 करोड रुपए की कमाई की थी। फिल्म में जो कुछ भी था उसे दर्शकों ने सराहा फिर चाहे वह मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर हो या फिर सलमान खान का अनोखा स्टाइल। यह साल 2010 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी। फिल्म ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडेड व्होलसम एंटरटेनमेंट केटेगरी में नेशनल अवॉर्ड हासिल करने के साथ-साथ 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म और बेस्ट फीमेल डेब्यू कैटेगरी शामिल थी। बाद में इस फिल्म के तमिल और तेलुगू रिमेक भी बने। आज 'दंबग' की रिलीज के 12 साल पूरे होने पर हम आपको बता रहे हैं फिल्म से जुड़े कुछ किस्से...

3 Min read
Author : Akash Khare
| Updated : Sep 10 2022, 09:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अरबाज और सलमान ने चेंज कर दी पूरी स्क्रिप्ट
इस फिल्म को अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने लिखा था और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया था। शुरुआत में फिल्म में लीड रोल में रणदीप हुड्डा नजर आने वाले थे। पर जब अरबाज ने इसकी स्क्रिप्ट सुनी तो उन्होंने तय किया कि वह इस फिल्म में पैसा लगाएंगे और इसे पूरी तरह से मसाला कमर्शियल फिल्म बनाएंगे। अरबाज इस फिल्म में सलमान खान को लेकर आए सलमान ने फिल्म की पूरी की पूरी कहानी ही चेंज कर दी। इसके अंदर एक्शन लाए, वन लाइनर लाए और आइटम सॉन्ग लाए।

28

इस बात से नाराज हो गए थे ओम पुरी
ओम पुरी फिल्म के मेकर्स से नाराज थे क्योंकि फिल्म में उनका अच्छा खासा रोल था जिसे बाद में काट कर सिर्फ तीन सीन का कर दिया था।

38

भाभी के साथ नाचते दिखे सलमान
फिल्म का सुपरहिट गाना 'मुन्नी बदनाम हुई...' गाना पाकिस्तानी फिल्म 'मिस्टर चार्ली' के गाने 'लड़का बदनाम हुआ...' का रीमेक था। इस गाने में सलमान खान के साथ नाचती नजर आईं मलाइका अरोड़ा उस वक्त सलमान खान की भाभी थीं।

48

पहली बार मूछों में नजर आए सलमान
फिल्म में सलमान खान ने अपने करियर में पहली बार मूछों रखी थीं। यह सलमान का खुद का सजेशन था जो अरबाज को बहुत पसंद आया था।

58

डेविड धवन ने की थी मदद
फिल्म का ओरिजिनल डायरेक्टर्स कट 4 घंटे का था जिसे बाद में सलमान खान ने डेविड धवन की मदद से 2 घंटे के रनिंग टाइम में एडजस्ट किया था।

68

डेब्यू फिल्म में सोनाक्षी को मिला अवॉर्ड
इस फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था। इसके लिए सोनाक्षी को बेस्ट डेब्यू फीमेल कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

78

फिल्मफेयर में 7 साल बाद मिला नॉमिनेशन
इस फिल्म के लिए सलमान को 7 साल बाद बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड नॉमिनेशन मिला। इससे पहले उन्हें यह नॉमिनेशन 2003 में 'तेरे नाम' के लिए मिला था। सलमान फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बिना अवॉर्ड जीते सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाले कलाकार हैं। उन्हें अब तक 10 नॉमिनेशन मिल चुके हैं।

88

अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर लगाए थे ये आरोप
फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए सलमान और अरबाज ने इसका सेकंड पार्ट बनाने का प्लान किया। उस वक्त 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान पर आरोप लगाया था कि उनको 'दबंग 2' की मेकिंग से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही अभिनव ने सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान पर करियर कंट्रोल करने और परेशान करने का आरोप लगाया था। अभिनव का कहना था कि सलमान खान और उनके परिवार ने उनके प्रोजेक्ट्स को रुकवाने और उनकी फिल्मों को फ्लॉप करवाने के कई हथकंडे अपनाए थे। साथ ही उनको लगातार जान से मारने और परिवार के सदस्यों का रेप करने की धमकी भी दे रहे थे। इन सब वजहों से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हुए और उनका तलाक भी हो गया।

ये भी पढ़िए...

18 साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की इस फिल्म का 'ब्रह्मास्त्र' से है मजेदार कनेक्शन, जानिए क्या है मामला

'ब्रह्मास्त्र' की ताकत हैं ये 5 अस्त्र, शाहरुख-नागार्जुन के कैमियो समेत इन वजहों से जरूर देखें फिल्म

Movie Review Brahmastra: अच्छी शुरुआत के बाद जानिए कहां मात खा गई 'ब्रह्मास्त्र'

10 साल बाद फिर रिलीज हुई वो फिल्म जिसने दिलाई थी धनुष को पहचान, हर घर में बजा था एक्टर का यह गाना

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved