
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुनील शेट्टी (Suniel Shettty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने उन ख़बरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वे आने वाले तीन महीनों में बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी कर लेंगी। 29 साल की अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खबर वायरल करने वाले लोगों को फटकार लगाते हुए लिखा है, "मुझे उम्मीद है कि 3 महीने में होने जा रही इस शादी में मुझे इनवाइट किया गया है।"
सुनील शेट्टी दे चुके रिएक्शन
इससे पहले अथिया के पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान शेट्टी (Ahaan Shetty) भी उनकी शादी की ख़बरों का खंडन कर चुके हैं। सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में कहा था, "अभी किसी तरह की प्लानिंग नहीं की गई है।" वहीं, करीब एक सप्ताह पहले अहान शेट्टी ने एक बातचीत में कहा था, "जहां तक शादी की बात है तो कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसी कोई सेरेमनी नहीं है। ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?"
क्या कहा जा रहा है रिपोर्ट्स में
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अथिया और राहुल 3 महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि यह शादी मुंबई में ही होगी, जिसकी तैयारी उनके फैमिली मैमर्स ने शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, ख़बरों में कहा जा रहा है कि अथिया और राहुल में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए मुंबई में घर भी ले लिया है।
तीन साल से कर रहे डेट
रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और राहुल पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि पिछले साल एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। उन्हें सबसे पहले पब्लिकली साथ पिछले साल अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर देखा गया था। बाद में अथिया भाई अहान के साथ लंदन गई थीं, जहां केएल राहुल एक टूर्नामेंट खेल रहे थे। पिछले सप्ताह कपल जर्मनी से वापस लौटा है, जहां राहुल की कमर की चोट कीई सर्जरी हुई है।
बेटी की शादी के बारे में क्या सोचते हैं सुनील शेट्टी?
अथिया की शादी पर अपना नज़रिया पेश करते हुए सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में कहा था, "वह मेरी बेटी है। कभी न कभी उसकी शादी तो होगी ही। मैं तो चाहता हूं कि मेरा बेटा भी शादी कर ले। यह उनकी चॉइस है। जहां तक केएल राहुल की बात है तो मुझे वे पसंद हैं। यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं। क्योंकि समय बदल चुका है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मैं चाहूंगा कि वे फैसला लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।"
अथिया का बॉलीवुड करियर
बात अथिया के फ़िल्मी करियर की करें तो उन्होंने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा जा चुका है। हालांकि, फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है।
और पढ़ें...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।