MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • इंस्टाग्राम पर 1 पोस्ट की कीमत 1 से 1.80 Cr तक, जानें दीपिका से शाहरुख तक 14 सेलेब करते हैं कितनी कमाई

इंस्टाग्राम पर 1 पोस्ट की कीमत 1 से 1.80 Cr तक, जानें दीपिका से शाहरुख तक 14 सेलेब करते हैं कितनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स इंस्टाग्राम पर अपनी लगभग हर एक्टिविटी फैन्स के साथ साझा करते हैं। कई बार उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है तो कई बार लोग उनकी पोस्ट की सराहना करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट स्पोंसर्ड होती हैं और इनके लिए सेलिब्रिटीज को मोटी रकम मिलती है। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको सेलेब्रिटीज की इंस्टाग्राम पर स्पोंसर्ड पोस्ट से होने वाली कमाई के बारे में बता रहे हैं...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jul 13 2022, 10:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। उन्हें 80 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक स्पोंसर्ड पोस्ट के लिए उन्हें लगभग 1.80 करोड़ रुपए मिलते हैं। 

214

इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स का आंकड़ा 67.8 मिलियन से ज्यादा है। आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो यहां शेयर करने वाली दीपिका को प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट तकरीबन 1.50 करोड़ रुपए मिलते हैं। 

314

आलिया भट्ट भी उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 67.6M से ज्यादा है और वे प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 

414

शाहरुख़ खान को इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर्ड पोस्ट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

514

अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम से 95 लाख रुपए से ज्यादा प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट कमाती हैं। उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 59.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके पति विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 207 मिलियन है और वे प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट 1.35 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। 

614

रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर्ड पोस्ट करने के लिए 81 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं। उन्हें यहां 40.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

714

करीना कपूर की इंस्टाग्राम से होने वाली कमाई 1-2 करोड़ रुपए प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट बताई जाती है। यहां उन्हें 9.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।  

814

महानायक अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पर 30.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट 50 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं।

914

श्रद्धा कपूर की प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट होने वाली कमाई 1.18 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 73.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

1014

अक्षय कुमार इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें यहां 62.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट अक्षय कुमार की कमाई 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। 

1114

इंस्टाग्राम से कटरीना कैफ की प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट कमाई तकरीबन 97 लाख रुपए है। कटरीना को यहां फॉलो करने वालों का आंकड़ा 65.6 मिलियन से बड़ा है। 

1214

इंस्टाग्राम से सलमान खान की प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट कमाई 85 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है। सलमान खान को इस प्लेटफॉर्म पर 53 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

1314

शाहिद कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। उन्हें 35.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वे एक स्पोंसर्ड पोस्ट से 30-50 लाख रुपए कमाते हैं। 

1414

फरहान अख्तर को इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रति स्पोंसर्ड पोस्ट उनकी कमाई 7.7 लाख रुपए के आसपास बताई जाती है।

और पढ़ें...

किम कर्दाशियन जैसी दिखने मॉडल ने खर्च किए करीब 5 करोड़ रु., 40+ सर्जरी के बाद अब असली लुक पाने झेल रही दर्द

13 साल बड़े आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही चंकी पांडे की बेटी? शाहिद कपूर के भाई की रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड

इन 9 साउथ इंडियन फिल्मों ने तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें, इनके इंटिमेट सीन्स के आगे फीका है बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन के बाद अब साउथ फिल्मों के इस एक्टर को डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, खुद किया खुलासा

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणवीर सिंह
आलिया भट्ट
अनुष्का शर्मा
अमिताभ बच्चन
प्रियंका चोपड़ा

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved